सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई मुख्यमंत्री अनुश्रवण प्रणाली की बैठक !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
बहराइच – 16 मई ।
शुक्रवार को देर शाम निर्माण कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं एवं उनके प्रशासकीय विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया है। बैठक में कुल 176 कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी, जिसमें अनारम्भ 32 कार्य, विलम्बित 30 कार्य, पूर्ण है किन्तु हस्तगत नहीं के 21 कार्य, समयसीमा के अन्दर निर्माणाधीन 50 कार्य तथा शेष 43 कार्य जो हस्तगत किये जा चुके है। अनारम्भ कार्यों को शुरू कराने के लिए कार्यदायी संस्था सिंचाई जल संसाधन (31 कार्य) एवं यूपीसीएलडीएफ (01 कार्य) को निर्देशित किया गया। कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएसएस के 03 कार्य, सी एण्ड डीएस के 05 कार्य, उ0प्र0 जल निगम (नगरीय) के 01 कार्य, यूपीसीएलडीएफ के 11 कार्य, उ.प्र. वक्फ विकास निगम लि0 के 01 कार्य इस प्रकार कुल 21 ऐसे कार्य जो पूर्ण है किन्तु हस्तगत नहीं हुए है को 31 मई 2026 तक सम्पूर्ण औपचारिकताएं पूर्ण कर प्रशासकीय विभाग को हस्तगत कराने के निर्देश दिये है।
इसी प्रकार यूपीआरएनएस के 02 कार्य, सी एण्ड डीएस के 06 कार्य, उ0प्र0 आवास विकास परिषद गोण्डा के 04 कार्य, ग्रामीण अभियन्त्रण के 02 कार्य, राजकीय निर्माण निगम के 02, यू0पी0 सिडको का 01 कार्य, लोक निर्माण विभाग के 06 कार्य, उ0प्र0 राज्य पर्यटन विभाग के 05 कार्य, सिंचाई जल संसाधन के 02 कार्य, इस प्रकार कुल 30 विलम्बित कार्यों की तिथि बढायें जाने हेतु सम्बन्धित कार्यदायी संस्था एवं प्रशासकीय विभाग समन्वय कर प्रभावी कार्यवाही करते हुए कार्यों की पूर्णता तिथि संशोधित कराने के निर्देश दिये गये। रू0 50 करोड़ से अधिक लागत के निर्माण कार्य जिसमें राजकीय निर्माण निगम के 01 कार्य, लोक निर्माण विभाग की 03 कार्य एवं सिंचाई जल संसाधन की 01 कार्य की समीक्षा कर परियोजना के सम्बन्ध में अधुनान्त प्रगति विवरण फोटोग्राफ सहित उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये, साथ ही रू0 50 लाख से अधिक एवं 01 करोड़ की कम लागत के 21 कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी तथा त्वरित आर्थिक विकास योजना के 58 कार्य, क्रिटिकल गैप्स योजना के 16 कार्य, पूर्वांचल विकास निधि योजना वर्ष 2025-26 के 147 कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी माह में निर्धारित रोस्टर तिथि 15 जून 2026 तक विस्तृत समीक्षा कराने के निर्देश दिये गये है। समस्त कार्यदायी संस्था एवं प्रशासकीय विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि आपसी समन्वय स्थापित कर कराये जा रहे निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता सहित पूर्ण कराते हुए जनोपयोगी बनाया जाय। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार, अर्थ एवं संख्याधिकारी घासीराम सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
