विदेश भेजने के नाम पर 3.20 लाख रुपये की ठगी का आरोप ।

0

पैसा मांगने गए पीड़ितों के साथ आरोपी ने की मारपीट।

धनघटा – सन्तकबीर नगर ।

विदेश भेजने के नाम पर फर्जी बीजा व हवाई टिकट देने का मामला सामने आया है। मंगलवार को पैसा मांगने गए पीड़ितों के साथ आरोपी द्वारा मारपीट किया गया। पीड़ितों द्वारा धनघटा थाने में सौंपी तहरीर में आरोपी पर विदेश भेजने के नाम पर कुशीनगर जनपद के चार लोगों से कुल 3.20 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ताओं ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

 

कुशीनगर जनपद के थाना विशुनपुरा अंतर्गत ग्राम बांसगांव निवासी व्यास यादव पुत्र राजेन्द्र यादव, अमलेश यादव पुल राजेन्द्र यादव, सिकन्दर प्रसाद चौधरी पुत्र राम द‌याल प्रसाद तथा कुशीनगर जिले के थाना सेवरही अंतर्गत ग्राम गौरी सिसवनिया निवासी परमानन्द यादव पुत्र रामअधार यादव ने संयुक्त रूप से दिए गए तहरीर में आरोप लगाया कि धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम बेलमा निवासी एक व्यक्ति द्वारा विदेश भेजने के नाम पर लोगो से कुल 3.20 लाख रुपये की ठगी कर उन्हें फर्जी बीजा व हवाई टिकट दिया गया। जानकारी होने पर जब सच्चाई सामने आई तो लोगो ने लिए गए पैसे लौटाने की मांग की। लेकिन पैसा लौटने की जगह आरोपी द्वारा जानमाल की धमकी दी जाने लगी। तहरीर में व्यास यादव व अमलेश यादव से ऑनलाइन एक लाख सत्तर हजार रुपये, सिकन्दर प्रसाद चौधरी से दस हजार रुपये, परमानन्द यादव से तीस हजार ऑनलाइन व तीस हजार रुपये नगद लेने का आरोप है। तहरीर में सभी लोगो से कुल मिलाकर 3.20 लाख रुपये ऐंठे गए। लिए गए पैसे के बदले आरोपी ने फर्जी बीजा व हवाई टिकट दिया गया जो जांच के बाद फर्जी निकला। तहरीर में आरोपी के विरुद्ध जांच कर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की गई।

इस संबन्ध में पूछे जाने पर सीओ धनघटा अभयनाथ मिश्र ने बताया कि उक्त प्रकरण संज्ञान में नही है। कहा कि इसकी जांच करवाई जाएगी। यदि मामला सत्य पाया गया तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...