बी ईओ ने साइकिल से परिषदीय विद्यालयों का किया निरीक्षण ।
बंसवारीगांव – संतकबीर नगर ।
पश्चिमी एशियाई देशों में चल रहे तनाव के चलते ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। वर्तमान में क्रूड ऑयल के दाम बढ़ने के कारण डीजल-पेट्रोल के दामों में भी इजाफा कर दिया गया है। जिसके चलते प्रधानमंत्री द्वारा इसकी कम से कम खपत किए जाने की अपील के बाद मंगलवार को बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र द्वारा अपने निरीक्षण के क्रम में कंपोजिट विद्यालय कटार सोयम और मलौली दोनों ही विद्यालय के बच्चों को शपथ दिलाया गया। उन्होंने ब्लॉक के कई विद्यालयों का साइकिल से निरीक्षण करते हुए शिक्षकों, बच्चों और अभिभावकों को प्रेरित करते हुए नजदिकी जगहों पर साइकिल का उपयोग करने की शपथ दिलाई। उन्होंने अभिभावकों को भी देश हित में पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और ऊर्जा संरक्षण के साथ ही गैस की बचत करने को जागरुक करने का आह्वान किया गया।
