भारत मुक्ति मोर्चा ने खोला मोर्चा: प्रशासन पर लगाए उत्पीड़न के आरोप, 21 जुलाई को घेराव की चेतावनी।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर- आज दिनांक 17 जुलाई 2026 को भारत मुक्ति मोर्चा ने संतकबीरनगर जिले में पुलिस और तहसील प्रशासन पर अवैध वसूली और जन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन भेजकर मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
आपको बताते चलें कि संगठन के जिला अध्यक्ष (बहुजन मुक्ति पार्टी) धनंजय कुमार और ब्लॉक अध्यक्ष (भारत मुक्ति मोर्चा) सनी कुमार ने आरोप लगाया है कि दुधारा थाना क्षेत्र के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा ने उन पर फर्जी और मनगढ़ंत आरोप लगाकर जेल भेजा था।
आरोप है कि बिना किसी लिखित शिकायत या तहरीर के उन्हें हिरासत में लिया गया था। संगठन का कहना है कि पुलिस द्वारा उनसे संबंधित दस्तावेज़ (प्रमाणित प्रतिलिपि) मांगने पर भी उन्हें उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।
ज्ञापन में खलीलाबाद तहसील में प्रशासनिक संरक्षण में चल रहे अवैध वसूली गिरोह का भी जिक्र किया गया है। संगठन का आरोप है।
तहसील में कुछ बाहरी या ‘प्राइवेट’ लोगों को रखा गया है जो आम जनता से धन उगाही करते हैं और जेल भेजने की धमकी देकर मोटी रकम वसूलते हैं।
शांति भंग के मामलों में तारीख देने के नाम पर 100 रुपये और तहसील से जेल न भेजने के बदले 1000 से 2000 रुपये तक की अवैध मांग की जाती है।
संगठन ने इन गतिविधियों के पीछे उप जिलाधिकारी खलीलाबाद के संरक्षण का सीधा आरोप लगाया है।
भारत मुक्ति मोर्चा ने मांग की है कि तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा को तत्काल प्रभाव से किसी अन्य मंडल में स्थानांतरित किया जाए और तहसील में वसूली करने वाले व्यक्तियों को वहां से हटाया जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई, तो वे 21 जुलाई 2026 से जिला प्रशासन के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
