बाबा बैजूनाथ धाम की धरती से सीएम योगी का बड़ा ऐलान, धनघटा और खजनी के लिए खुला ₹475 करोड़ का पिटारा!
सीएम योगी ने बाबा बैजूनाथ धाम में की पूजा-अर्चना, क्षेत्र के कायाकल्प और विकास के लिए दी 139 परियोजनाओं की सौगात ।
संत कबीर नगर –
प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जनपद संत कबीर नगर के धनघटा तहसील अंतर्गत प्राचीन शिव मंदिर बाबा बैजूनाथ धाम परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में जनपद संत कबीर नगर के विधानसभा क्षेत्र धनघटा एवं गोरखपुर जनपद के विधानसभा क्षेत्र खजनी के विकास की 475 करोड रुपए से अधिक की 139 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर मा0 राज्य मंत्री/ प्रभारी मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम जी, मा0 सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, विधायक खजनी श्रीराम चौहान , विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी , विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंशी, जिला प्रभारी भाजपा अजय सिंह गौतम, जिला अध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा गोरखपुर, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव , पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी, जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने तहसील धनघटा अंतर्गत बाबा बैजूनाथ धाम की पवित्र धरती पर पहुंचने के बाद सर्वप्रथम बाबा बैजूनाथ जी का दर्शन एवं पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा कार्यक्रम आयोजन स्थल पर जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा उनके विभाग से संबंधित जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनी/स्टालों का अवलोकन किया गया।

इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा बच्चों को अन्नप्राशन कराते हुए गोद में उठाकर उन्हें प्यार दुलारकर आशीर्वाद दिया गया।

मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने संबोधन में सभी उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधिगणों, भारी संख्या में उपस्थित सम्मानित जनता एवं मीडिया बन्धुओं को हार्दिक धन्यवाद एवं आशीर्वाद देते हुए कहा कि है जब जनता के द्वारा गरीबों का हित एवं कल्याण के बारे में सोचने वाली सरकार चुनी जाती है तब क्षेत्र के विकास को एक नई दिशा और गति मिलती है और इसी क्रम में आज जनपद संत कबीर नगर के विधानसभा क्षेत्र धनघटा एवं गोरखपुर के विधानसभा क्षेत्र खजनी के विकास हेतु रुपए 475 करोड़ से अधिक की 139 परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया जा रहा है।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि में क्षेत्र के विकास को गति देने में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे धनघटा एवं खजनी दोनों विधानसभाओं को जोड़ रहा है, यहां के स्थानीय युवाओं को गीडा के विकास से रोजगार के नए अवसर मिले हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों की विरासतों का सम्मान करना, धार्मिक स्थलों का सौंदरीकरण कराना एवं सांस्कृतिक विरासत के रूप में उन्हें संरक्षित करना पूर्वजों की आस्था का प्रमाण है जिन्होंने उन्हें स्थापित किया था। उन्होंने कहा कि यह सब तभी संभव है जब आप सभी एक अच्छे, कर्तव्यनिष्ठ एवं योग्य जनप्रतिनिधि को चुनते हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले जो उत्तर प्रदेश अपने पहचान के लिए तरस रहा था वही उत्तर प्रदेश आज भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था का नेतृत्व कर रहा है। माननीय मुख्यमंत्री जी ने विकास की प्रक्रिया में हाईवेज, एक्सप्रेसवे, जनपदीय सड़के व ग्रामीण सड़कें, गांवों तक कनेक्टिविटी, शिक्षा के नए संस्थान, प्राथमिक विद्यालयों में कायाकल्प एवं अलंकार योजना के माध्यम से उनके गुणवत्ता एवं शिक्षा व्यवस्था में
सुदृढ़ीकरण सहित विभिन्न विकास योजनाओं के तहत कराए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज संत कबीर नगर का हर नागरिक इस जनपद का निवासी होने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा तामेश्वर नाथ धाम को नई पहचान देने के लिए कॉरिडोर के रूप में विकसित किए जाने का कार्य कराया जा रहा है।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज हम एक नए भारत और नए उत्तर प्रदेश का का दर्शन कर रहे हैं, आज का उत्तर प्रदेश अपने विकास की यात्रा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव है जब देश की समस्त जनता एक साथ एकजुट होकर देश की तरक्की और विकास के प्रति समर्पित सरकार का सहयोग करे। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े सभी लोग एक दूसरे के साथ समन्वय बनाकर काम करने का ही परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश देश का सबसे तेजी से विकास करने वाला प्रदेश बन गया है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा आज उत्तर प्रदेश में विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्सप्रेस-वे, हाई-वे सहित अन्य विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं, उन्होंने कहा कि समर्पित प्रयास से सब कुछ संभव होता है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि देश एवं प्रदेश में आर्थिक उन्नति से लेकर सनातन संस्कृतियों का जो विकास हुआ है वह निश्चित रूप से ऐतिहासिक है, उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला मंदिर का निर्माण का सपना आज पूरा हुआ, काशी विश्वनाथ धाम की भव्यता, मां विंध्यवासिनी का मंदिर, अयोध्या की भव्यता हेतु सरकार ने आधारभूत संरचनाओं का विकास, श्रद्धालुओं हेतु सुविधाओं की व्यवस्था आदि के लिए ऐतिहासिक कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि आज 475 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का जो लोकार्पण/शिलान्यास किया जा रहा है उससे जनपद में विकास के सभी क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी।

मा0 मुख्यमंत्री जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार गरीबों, महिलाओं, नौजवानों हेतु विभिन्न जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं के माध्यम से सीधा लाभ पहुंचा रही है। नए भारत का नया उत्तर प्रदेश अपने सम्मानित नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं समृद्ध बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है जिसका प्रभाव शहर से लेकर गांव तक साफ दिखाई पड़ रहा है।
मा0 मुख्यमंत्री जी ने जनपद संत कबीर नगर के सम्मानित नागरिकों को आश्वासन दिया कि उनके सुख, समृद्धि एवं विकास के लिए हर स्तर पर प्रदेश सरकार उनके साथ है।

मा0 प्रभारी मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम, मा0 विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, मा0 विधायक खजनी श्री राम चौहान सहित मा0 जनप्रतिनिधिगणों ने धनघटा तहसील अंतर्गत प्राचीन एवं ऐतिहासिक शिव मंदिर बाबा बैजूनाथ धाम पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मा0 योगी आदित्यनाथ जी के आगमन पर हार्दिक बधाई एवं हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विधानसभा क्षेत्र धनघटा एवं विधानसभा क्षेत्र खजनी की जनता एवं क्षेत्र के विकास को गति देने हेतु रूपए 475 करोड़ से अधिक की 139 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास कर अभूतपूर्व सौगात दिया गया है। इससे क्षेत्र की जनता में खुशी एवं उत्साह का माहौल है।
मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास का स्वीकृति पत्र, प्रतीकात्मक चेक, एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत बखिरा पीतल उद्योग से निर्मित श्री राम दरबार की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया गया।

इस अवसर पर भाजपा पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण, जनपद स्तरीय अधिकारीगण, लाभार्थीगण एवं भारी संख्या में सम्मानित आम जनमानस एवं संभ्रांत नागरिकगण आदि उपस्थित रहे।


