अंग्रेजी विभाग में वैल्यू एडेड कोर्स से निखर रहा विद्यार्थियों का व्यक्तित्व।
भाषा ज्ञान के साथ संप्रेषण, इंटरव्यू और पब्लिक स्पीकिंग का दिया जा रहा प्रशिक्षण।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच ।
गायत्री विद्यापीठ पीजी कॉलेज, रिसिया के अंग्रेजी विभाग की ओर से सत्र 2026-27 से विद्यार्थियों के लिए वैल्यू एडेड कोर्स संचालित किया जा रहा है। अंग्रेजी विभाग के इंचार्ज डॉ. मिथलेश कुमार चौधरी के निर्देशन में चल रहे इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के अंग्रेजी भाषा-ज्ञान के साथ संप्रेषण कौशल, व्यक्तित्व विकास एवं व्यावहारिक दक्षताओं को मजबूत करना है।
वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक एवं वैश्विक परिवेश में अंग्रेजी भाषा के प्रभावी ज्ञान को विद्यार्थियों के शैक्षिक, व्यावसायिक और सामाजिक जीवन के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा के चारों प्रमुख कौशल लिसनिंग, स्पीकिंग, रीडिंग और राइटिंग में दक्ष बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके साथ ही विद्यार्थियों को प्रोफेशनल कम्युनिकेशन, इंटरव्यू स्किल्स, प्रेजेंटेशन स्किल्स, ग्रुप डिस्कशन, पब्लिक स्पीकिंग, बिहेवियरल ग्रूमिंग तथा आत्मविश्वास बढ़ाने से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। पाठ्यक्रम का उद्देश्य केवल अंग्रेजी का सैद्धांतिक ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन की परिस्थितियों में अंग्रेजी का प्रभावी और आत्मविश्वासपूर्ण प्रयोग करने के लिए तैयार करना है।
कार्यक्रम में मधु वर्मा, संजना, अलिशा, नूरी परवीन, अनीता देवी, उम्मे कुलसुम, अलका वर्मा सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपने भाषा एवं संचार कौशल को विकसित करने में सक्रिय भागीदारी की।
