आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

100 मीटर दौड़ में सचिन ने मारी बाजी, सांसद ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह।

0

खेलों में प्रतिभाग कर जिले और राष्ट्र का नाम रोशन करें बच्चे : सांसद।

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

रिसिया, बहराइच।

रिसिया के सरस्वती इंटर कॉलेज में आयोजित ब्लाक स्तरीय एक दिवसीय सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद डा. आनंद गौड़ ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

सांसद ने 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। प्रतियोगिता में बीना देवी इंटर कॉलेज के सचिन ने प्रथम, उच्चतर प्राथमिक विद्यालय रिसिया के फरीद ने द्वितीय तथा सरस्वती इंटर कॉलेज के उत्कर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते हुए अतिथियों ने उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांसद डा. आनंद कुमार गौड़ ने कहा कि बच्चे मन लगाकर खेलों में प्रतिभाग करें, जिससे वे अपने परिवार, जिले और राष्ट्र का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रामू लाल ने अतिथियों को बुके देकर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री रण विजय सिंह तथा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के आयोजन में ब्लाक, आपूर्ति विभाग, युवक मंगल दल और नगर पंचायत रिसिया की सहभागिता रही। सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी रिसिया करुणाकर पांडेय, उपनिरीक्षक किशन कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

 

इस दौरान खंड विकास अधिकारी सचिन भारतीय, अधिशाषी अधिकारी सचिन कुमार पांडेय, महेश अग्रवाल, सप्लाई अधिकारी ग्रामीण ललित पाठक, सप्लाई अधिकारी नगरीय हेम भूषण, खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय रणजीत कुमार, सरोज कुमार सिंह, कृष्ण कुमार अग्रहरि, श्रवण मित्तल, प्रधान संघ अध्यक्ष संजय त्रिपाठी, रमाशंकर सिंह, प्रदीप वर्मा, राम निवास, अभयराज सिंह, आशीष सिंह, अशोक कुमार शर्मा, सचिव महेश मिश्र, स्वाति तिवारी, आलोक अग्रवाल, अजितंजय भारतीय, धर्मेंद्र सिंह राठौर, लिपिक नवीन देवव्रत श्रीवास्तव, माधव यादव सहित शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story