अम्बेडकर जयन्ती पर अनुसूचित जाति बालक बालिका छात्रावास में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
बहराइच 14 अप्रैल।
भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं महान समाज सुधारक भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयन्ती के अवसर पर राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास गेंद घर बहराइच में आयोजित कार्यक्रम में एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए संविधान की मूल भावना तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से छात्राओं को अवगत कराया।
इसी प्रकार राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास महाराज सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने बाबा साीब के चित्र पर माल्यार्पण श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर उन्होंने बाबा याहब के के त्याग, बलिदान, संघर्ष और परिश्रम से छात्रावास में आवासित 48 छात्रों को परिचय कराते हुए सभी छात्राओं का आहवान किया बाबा जी जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज में ऊंचा मुकाम हासिल करें। इस अवसर पर सदर विधायक श्रीमती जायसवाल ने चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर कर शुभारम्भ किया तथा पुष्प वर्षा करते हुए छात्राओं की रैली को रवाना किया।

महिला महाविद्यालय स्थित राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुधा टेकरीवाल ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। श्रीमती टेकड़ीवाल ने कहा कि बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान से आज हमारा देश विकसित भारत की श्रेणी में आया है और वह दिन अब दूर नहीं जब हमारा देश फिर से विश्व गुरु कहलायेगा। नगर पालिका अध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल पर रंगोली बनाने वाली छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया तथा सभी छात्राओं का कुशलक्षेम भी जाना। इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक किशन लाल,सहायक प्रबंधक देवव्रत शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सोनी श्रीवास्तव मौजूद रहीं।
