अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर हुआ सम्पूर्णता अभियान – 2.0 का समापन।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
बहराइच 15 अप्रैल।
भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के जन्म जयन्ती के अवसर पर मंगलवार को विकास भवन सभागार बहराइच में नीति आयोग के आकांक्षात्मक जनपद तथा आकांक्षात्मक विकास खण्ड हुजूरपुर में 28 मार्च से 14 अप्रैल 2026 तक संचालित किये गये सम्पूर्णता अभियान 2.0 के समापन कार्यक्रम का मुख्य अतिथि सांसद बहराइच डॉ. आन्नद कुमार गोंड ने मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र व अन्य अधिकारियों के साथ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर सम्पूर्णता अभियान 2.0 के समापन कार्यक्रम के आयोजन के औचित्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अपर सांख्यिकीय अधिकारी तीरथ राम वर्मा ने बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए समानता, शिक्षा एवं सशक्तीकरण के क्षेत्र में अम्बेडकर जी द्वारा किये गये कार्याे एवं संवैधानिक प्राविधानों का उल्लेख किया गया। जिला विकास अधिकारी राज कुमार द्वारा डॉ. अम्बेडकर जी के महिला सशक्तीकरण हेतु किये गये कार्याे एवं महिलाओं के सशक्तीकरण हेतु वर्तमान सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनायों पर प्रकाश डाला गया। डॉ. पियूष चिकित्साधिकारी द्वारा सम्पूर्णता अभियान 2.0 के ए.डी.पी. अन्तर्गत 05 इण्डीकेटर को संतृप्त करने एवं ए.बी.पी. हुजूरपुर के 06 इण्डीकेटर को शत-प्रतिशत संतृप्तीकरण से अवगत कराया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार द्वारा चिकित्सा के क्षे़त्र में वर्ष 2018 से अब तक हुए परिवर्तनों पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद बहराइच डॉ. गोंड ने द्वारा बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए अम्बेडकर जी द्वारा दलितों, वंचितों, पिछड़ों एवं महिलायों के उत्थान के लिए किये कार्यों को अविस्मरणीय बताया। उन्होंने कहा बाबा साहब किसी की आलोचना में न पड़कर देश, समाज तथा देशवासियों के उत्थान की दिशा में आजीवन कार्य करते रहे। सांसद डॉ. गोंड ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्प के अनुसार 2047 तक विकसित राष्ट्र का सपना पूरा करने के लिए हमें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित करनी होगी। आकांक्षी जनपद बहराइच एवं आकांक्षी ब्लाक हुज़ूरपुर में अर्जित की गई उपलब्धियों पर उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के अन्त में सांसद बहराइच ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की तथा बच्चों को अन्नप्रासन कराया।

इस अवसर पर डी0सी0 मनरेगा/एन0आर0एल0एम0, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित अन्य अधिकारी, ऑंगनबाड़ी कार्यकत्री, सुपरवाईजर, एएनएम, आशा बहुएं, महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं सहित ए.बी.पी. फेलो व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

