लापरवाही से हो रहा है विद्युत तार बदलने का कार्य 

0

लापरवाही से हो रहा है विद्युत तार बदलने का कार्य 

संतकबीर नगर- मगहर !

नगर में नंगे विद्युत तार को बदलने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें जम कर लापरवाही बरती जा रही है। जो कभी भी बड़ी घटना का कारण बन सकता है। रविवार को तार बदलते समय विद्युत प्रवाह हो गया और गनीमत रही कि कोई घटना नही हुई अन्यथा किसी बड़ी घटना घटित होने का कारण बन सकता था। इसके अलावा इस कार्य में लगे कर्मचारी उपभोक्ताओं की केबिल भी उठा ले जा रहे है।
नगर पंचायत मगहर में पिछले डेढ़ माह से पुराने व नंगे तारों को बदलने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान खुले तार के स्थान पर केबिल को दौड़ाया जा रहा है। इस कार्य में ठेकेदार के द्वारा लापरवाही पूर्वक कार्य करने का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगो की माने तो रविवार को नई बाजार में नंगे तार को उतारने का कार्य चल रहा था। कर्मचारी पोल पर चढ़ कर तार खोल रहा था। इसी दौरान तार में अचानक विद्युत करंट आ गया। जिससे कर्मचारी को झटका लगा तो मौके पर अफरा तफरी मच गई। इसे लेकर लोग तरह तरह की चर्चाएं करने लगे और लापरवाही से कार्य करने का आरोप लगाने लगे। इसी तरह एक माह पूर्व चुड़ी फरोश मेन रोड हरिजन बस्ती में तार बदलने के दौरान एक उपभोक्ता का विद्युत केविल ठेकेदार और कर्मचारी उठा ले गये। मजे की बात यह है कि इस बारें में ठेकेदारों ने उपभोक्ता से पूछना मुनासिब नहीं समझा। जब इस बारे में बात की गई तो कर्मचारियो ने स्टोर रूम में जमा करने की बात कर मामले से पल्ला झाड़ लिया। ऐसे में प्राईवेट विद्युत तार स्टोर रूम में क्यों किया गया। इस तरह की भी लापरवाही तार में की जा रही है। जो ठेकेदार की गम्भीरता को बयां कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...