अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्य समिति की बैठक हुई आयोजित

0

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्य समिति की बैठक हुई आयोजित।

भारत वर्ष को उसका गौरव लौटना है- संदीप बंसल 

रिपोर्ट- कैलाश पति मौर्य  ! 

संत कबीर नगर –

आज दिनांक 9 जनवरी 2025 को संत कबीर नगर जिले में खलीलाबाद बरदहिया बाजार निकट उत्सव मैरिज हॉल में अखिल भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश कार्य समिति की बैठक आयोजित किया गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन एवं गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय प्रभारी एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्रवण अग्रहरि ने किया, इस बैठक के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मा0 संदीप बंसल जी रहे। इस बैठक में उपस्थित सभी व्यापारी बंधुओ एवं आम जनमानस को संबोधित करते हुए माननीय संदीप बंसल ने कहा कि भारत वर्ष को उसका गौरव लौटना है जिससे कि भारतवर्ष पुनः विश्व गुरु तथा सोने की चिड़िया बन सके और यह व्यापारी समाज द्वारा ही संभव है । उन्होंने बताया कि अंग्रेज हम भारतीयों की पहचान मिटाने की भरपूर कोशिश किया परंतु आज भी भारत का वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल से ही प्रारंभ होता है हमें मिलकर अपने वित्तीय वर्ष को भारतीय नव वर्ष में अधिकृत रूप से बदलना होगा, बल्कि देश का हर नागरिक को 1 जनवरी के बजाय चैत शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 को अपना नया वर्ष अत्यंत उत्साह से मनाना चाहिए जिससे देश की पहचान संस्कृत और विरासत जिंदा रहे, उन्होंने यह भी बताया कि संगठन की मांग पर उत्तर प्रदेश सरकार ने 29 जून को व्यापारी दिवस के रूप में घोषित किया है तथा व्यापारी की सुरक्षा को लेकर हर जनपद स्तर पर व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन किया गया है जिसकी प्रत्येक माह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर पर नियमित बैठक होती है जिसकी समीक्षा पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश स्वयं करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारियों को कुछ अनावश्यक नोटिस जारी किए गए हैं इसके संदर्भ में राज्य कर आयुक्त नितिन बंसल के साथ बैठक करके उसका निस्तारण किया जाएगा, आगे उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यापारी को संगठन से जोड़ना और विधानसभा स्तर पर संगठन की मजबूत इकाई तैयार करना इस वर्ष का संगठन का मुख्य उद्देश्य होगा। जिसके लिए उन्होंने प्रदेश के सभी पदाधिकारी की जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल को इसकी पूरी कार्य योजना तैयार करने के लिए कहा उन्होंने प्रदेश के सभी 6 क्षेत्र में क्षेत्रीय मंडल मंडलीय बैठक भी आयोजित करने का सुझाव दिया। अंत में मा0 संदीप बंसल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आयोजित हो रहे महाकुंभ के बाद प्रदेश की राजधानी लखनऊ में व्यापारी महाकुंभ का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उपस्थित रहेंगे । उन्होंने बैठक में मुख्य बिंदुओं पर विशेष चर्चा भी किया। बैठक में मुख्य रूप से लखनऊ से राष्ट्रीय मंत्री एवं सराफा एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री प्रदीप अग्रवाल, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल , प्रदेश महामंत्री शोभित टंडन ,प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र त्रिपाठी ,अमित जैन , प्रदेश संगठन मंत्री अनुपम अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष (युवा) अतुल गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष (महिला) अनीता जायसवाल, प्रदेश महामंत्री (महिला) एकता अग्रवाल, शाह आलम मंसूरी, पुरुषोत्तम मरोडिया, जावेद बेग, राधेश्याम कमलापुरी, जिला अध्यक्ष अंबेडकर नगर शिवकुमार गुप्ता, जिला प्रभारी महाराजगंज अजय राज कसौधन, जिला अध्यक्ष (युवा) गोरखपुर मेराज अहमद, जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ उमा प्रकाश अग्रहरि, हिमांशु मालवीय, कन्नौज प्रदेश महामंत्री अनिल गुप्ता,अजय शेट्टी, मोहम्मद हाशमी, मेहंदी हसन, राजेश गुप्ता, उदय राज अग्रहरी, शैलेश विश्वकर्मा, नंदलाल मद्धेशिया, ओमकार मद्धेशिया, अनिल पंसारी, गोविंद बरनवाल, गिरीश चंद्र अग्रहरी, निकेश पोद्दार, अनूप जैन, सुधीर जैन, वीरेंद्र सिंह ,राजेश जायसवाल, अनूप वर्मा ,अनिल सोनकर, उस्मान अली, परविंदर सिंह ,सुबोध चौरसिया ,अभिनंदन गुप्ता, अनुराग सिंह, अनिल मद्धेशिया, विपिन जायसवाल, विक्रम कसौधन ,साबिर अली, विजयपाल सिंह, राकेश राय, आकाश जायसवाल, राजीव चौरसिया, संजय अग्रहरी ,रमेश रुंगटा ,हरप्रीत सिंह, राजकुमार जायसवाल, सहित सैकड़ो व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...