राज्य पोषित पूर्वदशम छात्रवृत्ति हेतु जारी की गई संशोधित समय सारणी

0

*_राज्य पोषित पूर्वदशम छात्रवृत्ति हेतु जारी की गई संशोधित समय सारणी_*

 

*_ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद_*

*_आज का भारत लाइव_*

 

बहराइच 15 दिसम्बर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, बहराइच संजय मिश्र ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में अल्पसंख्यक वर्ग हेतु राज्य पोषित पूर्वदशम (कक्षा 9-10) छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शासन द्वारा संशोधित समय-सारणी निर्गत करते हुए ऑनलाइन आवेदन से लेकर वितरण तक का क्रियान्वयन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। संशोधित समय सारणी की जानकारी देते हुए श्री मिश्र ने बताया कि विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा तैयार किये जाने की तिथि 31 दिसम्बर 2024 तक, छात्र/छात्राओं द्वारा रजिस्ट्रेशन करने की तिथि 10 जनवरी 2025 तक, छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया करने की तिथि 13 जनवरी 2025 तक निर्धारित की गई है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि विद्यालय द्वारा आवेदन पत्र को ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की तिथ 20 जनवरी 2025 तक, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन करने की तिथि 21 जनवरी से 31 जनवरी, 2025 तक, एन.आई.सी. द्वारा स्क्रूटनी करने की कार्यवाही 21 से 28 जनवरी 2025 तक पूर्ण की जायेगी। जबकि त्रुटिपूर्ण आवेदन को छात्रों के स्तर से सही करने की तिथि 29 जनवरी से 03 फरवरी 2025 तक, छात्रों द्वारा सही आवेदन को विद्यालय में जमा करने की तिथि 03 फरवरी 2025 तक तथा संस्था द्वारा पुनः अग्रसारित करने हेतु 07 फरवरी 2025 की तिथि निर्धारित की गयी है। श्री मिश्र ने समस्त शिक्षण संस्थान/विद्यालयों से अपेक्षा की है कि संशोधित समय-सारणी के अनुसार क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...