अवयस्क संग दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार , गया जेल
अवयस्क संग दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार , गया जेल
बखिरा , संत कबीर नगर । अवयस्क के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया । आरोपी परमानन्द पर वादी की अवयस्क पुत्री को बहला फुसलाकर अपहरण करके दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है । गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायालय रवाना किया । न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया ।
थानाध्यक्ष श्याम मोहन ने बताया का मामला बखिरा थानाक्षेत्र के एक गांव का है । आरोपी परमानन्द पुत्र प्रमोद ग्राम बैरीखाला थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती का रहने वाला है । प्रकरण में पीड़िता के पिता ने दिनांक 31 अगस्त 2024 को अभियोग पंजीकृत कराया है । वादी का आरोप है कि उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपहरण करके आरोपी ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया । पुलिस अपहृता को बरामद करके विधिक कार्रवाई कर रही है । थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी परमानन्द को उपनिरीक्षक शम्भूराम की टीम ने गिरफ्तार किया ।
