आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

जल जीवन मिशन की बैठकों में भूमि विवाद पर डीएम अनुज मलिक सख्त; पिपराहंकार समेत 4 पेयजल योजनाओं के लिए जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश ।

0

संत कबीर नगर | 

जिलाधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ‘जल जीवन मिशन’ कार्यक्रम के अंतर्गत अनुपलब्ध भूमि, भूमि स्थल विवाद और लंबित प्रकरणों को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) सत्य प्रकाश और मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इन चार गांवों में भूमि न मिलने से अटकी है पेयजल योजनाएं –

बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत पिपराहंकार, इनायतपुर, आगापुर गुलरिहा एवं लौहरौली ठकुराई में पेयजल योजनाओं के निर्माण के लिए अब तक जमीन उपलब्ध नहीं हो सकी है, जिसके कारण इन क्षेत्रों में निर्माण कार्य बाधित है।

इस पर गंभीर रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा के तहसीलदारों को सख्त निर्देश दिए कि वे तत्काल प्रभाव से समन्वय स्थापित कर उक्त योजनाओं के निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं, ताकि विकास कार्य बिना किसी देरी के शुरू हो सकें।

भूमि विवादों के निस्तारण के कड़े निर्देश –

डीएम ने जनपद न्यायालय में आवंटित भूमि से जुड़े विवाद को जल्द सुलझाने और ‘दुर्गजोत’ ग्राम पंचायत में कब्रिस्तान की भूमि के समीप जल निगम को आवंटित जमीन की पैमाइश कराने के भी निर्देश दिए। साथ ही, अधिशासी अभियंता और संबंधित कार्यदायी संस्थाओं की फर्मों के प्रोजेक्ट मैनेजरों को निर्देशित किया कि वे संबंधित उप जिलाधिकारियों व तहसीलदारों से तालमेल बैठाकर सभी भूमि विवादों का त्वरित निस्तारण कराएं।

बैठक के अंत में जल निगम के अधिशासी अभियंता महेंद्र प्रसाद सहित विभिन्न फर्मों के प्रोजेक्ट मैनेजर और संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story