पुलिस लाइन में पत्रकारों के लिए आयोजित हुआ साइबर अपराध व नवीन कानूनों का प्रशिक्षण कार्यक्रम।
संतकबीरनगर-
पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आज, 08 अक्टूबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन और पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को साइबर अपराधों और नवीन आपराधिक कानूनों से अवगत कराना तथा उनके माध्यम से समाज को जागरूक करना था।

प्रमुख बिंदु:-
कार्यक्रम की अध्यक्षता- अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा की गई।
साइबर सुरक्षा पर विशेष सत्र: साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह व उनकी टीम ने पत्रकारों को ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर-
साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत सहायता के लिए साइबर हेल्पलाइन 1930 और राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल की जानकारी साझा की गई।
नवीन कानून और मीडिया की भूमिका: कार्यक्रम में नए आपराधिक कानूनों पर चर्चा के साथ-साथ साइबर अपराधों को रोकने और आम जनता को जागरूक करने में मीडिया की अहम भूमिका पर जोर दिया गया।
जागरूकता थीम:-
वर्ष 2026 के साइबर सुरक्षा अभियान की थीम “Don’t Make It Easy for Them” के तहत डिजिटल लापरवाही से बचने का संदेश दिया गया।
विशेष उपस्थिति:-
इस दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार त्रिपाठी सहित जनपद के तमाम पत्रकार बंधु उपस्थित रहे, जिन्होंने सत्र के दौरान साइबर अपराध से जुड़े सवाल भी पूछे और संतोषजनक समाधान प्राप्त किया।
