भाजपा की आईटी सेल सक्रिय, जगह-जगह नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का संदेश !
सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसिया रेलवे स्टेशन चौराहे पर हुआ आयोजन !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच।
आगामी विधानसभा चुनाव की आहट के बीच भाजपा की आईटी सेल ने जनसंपर्क गतिविधियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में सेवा संकल्प अभियान के तहत रिसिया रेलवे स्टेशन चौराहे पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों का संदेश आमजन तक पहुंचाया गया।
लखनऊ से आई पूजा एंड नुक्कड़ नाटक टीम के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की योजनाओं और जनहित से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम को देखा और कलाकारों के माध्यम से दिए गए संदेशों को सुना।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुंवर करण वीर सिंह ने लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा सड़कों पर कूड़ा न फेंकने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर वातावरण बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र गुप्ता, पूर्व चेयरमैन राजेश निगम, डा. राजू निगम, बिपुल बाबा करन वीर सिंह के सहयोगी, मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष हेमंत वर्मा, अशोक कुमार शर्मा, महामंत्री प्रेम वर्मा, जिला महामंत्री जीत तिवारी, अयोध्या प्रसाद, शैंकी निगम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
