अचानक हुई तेज बारिश से सड़के बनी तालाब , अंडरपास में भरा घुटनों तक पानी !
काफी देर तक आवागमन रहा ठप्प, धान की फसल को काफी नुकसान !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया-बहराइच।
बुधवार को तेज बारिश से कस्बे सरस्वती नगर स्थित नगर पंचायत कार्यालय व कस्बा चौकी मार्ग पर घुटनों तक पानी भर गया। बुधवार को अचानक हुई तेज बारिश से कस्बे में कई स्थानों पर जल भराव होने से लोगो को कठिनाई का सामना करना पड़ा। इतना ही नही कई स्थानों पर दुकान व मकानों मे पानी भर गया। दूसरी ओर रेलवे अंडर पास मे घुटनों तक पानी भर जाने से आवागमन काफी देर तक बाधित रहा। वहीं ग्रामीण क्षेत्र मे धान की फसल काफी नुकसान पहुंचा है।
कस्बे के सरस्वती नगर स्थित नगर पंचायत कार्यालय व कस्बा चौकी मार्ग पर घुटनों तक पानी भर गया। आलम यह रहा की बारिश का पानी चौकी परिसर तक पहुंच गया। लोग घुटनों तक भरे पानी आते जाते दिखाई दिये। वही नानकपुरा व शास्त्री नगर नगर स्थित ब्लाक प्रमुख के घर निकट बने मुख मार्ग पर जल भराव से आवागमन काफी देर तक बाधित रहा। नाली का पानी सड़कों पर भरा रहा।

पानी निकलने के बाद ही आवागमन शुरू हो सका। दूसरी ओर रेलवे पूर्वी छोर पर बने अंडर पास मे घुटनों तक पानी भर जाने से आवागमन बाधित रहा। इसी अंडर पास के अंदर गुजर रही एक कार मे पानी भर जाने वह खराब हो गई। कार के खराब होने से दोनो तरफ वाहनों की कतार लग गई। काफी देर बाद जब दूसरे वाहन कार को खींच कर निकाला गया तब जाकर आवागमन सामान्य हो सका। कस्बे के सिसई सलोन मे मुख्य मार्ग तालाब मे तब्दील हो गया। सामान्य दिनों मे भी वैसे भी वहां जल भराव बना रहता था लेकिन बारिश होने के चलते तालाब मे बदल गया। दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र मे धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। किसान पूरन वर्मा, मनोज पाठक, फिरोज खान, अजहर खान आदि ने बताया की एक सप्ताह पहले आए चक्रवाती तूफान काफी नुकसान पहुंचाया था उससे उबरे ही की दोबारा हुई बारिश से और भी नुकसान हो गया।
