महुली थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में सेंध काटकर लाखों की चोरी, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप।
ब्यूरो रिपोर्ट – के0 पी0 मौर्य
संतकबीरनगर–
आज दिनांक 6 अक्टूबर 2026 को जनपद अंतर्गत महुली थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए पीछे से सेंध काटकर नकदी और जेवरात समेत कई कीमती सामान चुरा लिए। पीड़ित ने थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक और अब जिलाधिकारी तक गुहार लगाई है,
लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से परिवार में निराशा और आक्रोश है.
आपको बताते चलें कि गोपालपुर गांव निवासी बाबूलाल पुत्र पारस के मकान में 19 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने पीछे से दीवार में सेंध लगाई और अंदर घुस गए चोर पीड़ित के बक्से से पायल, मंगलसूत्र, माला, चांदी की तीन जोड़ी पायल, तीन नाक की कील, सोने की झुमकी, 10,000 रुपये नकद, खेल का दस्ताने, बच्चों के आधार कार्ड, मार्कशीट और गाड़ी के कागजात समेत बक्सा ही उठा ले गए।
सुबह जब पीड़ित ने कमरे में सामान बिखरा हुआ देखा, तो उसने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने वीडियो और फोटो खींचकर खानापूर्ति कर ली, परंतु अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई. पीड़ित का यह भी कहना है कि उसने तीन संदिग्ध व्यक्तियों के नाम भी पुलिस को बताए थे।
लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने कोई सुराग लगाने की कोशिश नहीं की। स्थानीय थाने और पुलिस अधीक्षक के यहां से न्याय न मिलने पर।पीड़ित बाबूलाल ने जिलाधिकारी महोदय को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और चोरी गए सामान की बरामदगी की गुहार लगाई है।
जिलाधिकारी महोदया ने मामले को संज्ञान में लेकर संबंधित अधिकारी को आदेशित किया कि मामले को तत्काल जांच कर उचित कार्रवाई किया जाए।
