अखिलेश यादव का सनसनीखेज ऐलान: सपा सरकार आते ही लोकतंत्र सेनानियों को मिलेगी 51,000 की पेंशन, फ्री रेल यात्रा और मुफ्त इलाज!
अखिलेश यादव का सनसनीखेज ऐलान: सपा सरकार आते ही लोकतंत्र सेनानियों को मिलेगी 51,000 की पेंशन, फ्री रेल यात्रा और मुफ्त इलाज! बोले— ‘1975 से भी ज्यादा भयावह है आज का अघोषित आपातकाल’ !
उत्तर प्रदेश ।
उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बहुत बड़ा सियासी दांव चल दिया है। सन्त कबीर नगर के लोहिया सभागार में आयोजित ‘लोकतंत्र रक्षक सेनानी सम्मेलन’ को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए उन्होंने मौजूदा सरकार पर ऐसा जोरदार सियासी प्रहार किया, जिससे सूबे की राजनीति गरमा गई है।
गत 1 अक्टूबर 2026 को पांच हजार से अधिक लोकतंत्र सेनानियों की भारी मौजूदगी के बीच अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में लोकतंत्र सेनानियों के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए जाएंगे!
सेनानियों पर होगी सौगातों की बौछार— पहली कैबिनेट का बड़ा वादा!
अखिलेश यादव ने जोश से भरे अंदाज में घोषणा की कि सपा सरकार सत्ता में आते ही सेनानियों के मान-सम्मान को सर्वोपरि रखेगी:-
51,000 रुपये मासिक सम्मान राशि – लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन/सम्मान राशि को सीधे बढ़ाकर इक्कावन हजार रुपये किया जाएगा।
फ्री रेल यात्रा कूपन –
रोडवेज बसों की तर्ज पर अब लोकतंत्र सेनानियों को रेल यात्रा के लिए भी मुफ्त कूपन मुहैया कराए जाएंगे।
अल्ट्रा-मॉडर्न मुफ्त इलाज –
गंभीर से गंभीर बीमारियों की चपेट में आने पर सेनानियों का संपूर्ण इलाज बिल्कुल मुफ्त किया जाएगा।
मंच से जैसे ही यह ऐलान हुआ, हॉल में मौजूद हजारों लोकतंत्र सेनानियों ने दोनों हाथ उठाकर अखिलेश यादव की घोषणा का पुरजोर समर्थन और स्वागत किया।
“1975 के आपातकाल से भी बदतर है आज का अघोषित आपातकाल!”
वर्तमान दो इंजन की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि देश और प्रदेश में आज जो हालात हैं, वे वर्ष 1975 के आपातकाल से भी कई गुना अधिक भयावह और ‘अघोषित आपातकाल’ जैसे हैं। उन्होंने लोकतंत्र सेनानियों से आह्वान किया कि देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए एक बार फिर से आगे आने की जरूरत है।
कानून व्यवस्था और महंगाई पर तीखे और सनसनीखेज आरोप-
मौजूदा सरकार को पूरी तरह जनविरोधी करार देते हुए सपा प्रमुख ने तीखे सवाल दागे:
100 और 112 का फर्क-
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सपा सरकार ने मरीजों की जान बचाने के लिए ‘100 नंबर’ की शानदार एम्बुलेंस सेवा दी थी, जिसे मौजूदा सरकार ने ‘112’ करके केवल और केवल आम जनता को तबाह करने का काम किया है।
थानों में जेब पर नजर –
पुलिस व्यवस्था पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि आज फरियादी जब अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंचता है, तो पुलिस उसकी समस्या का समाधान करने के बजाय उसकी जेब पर विशेष ध्यान देती है!

पेट्रोल में मिलावट और महंगाई –
सरकार पर करारा वार करते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पेट्रोल में इथेनॉल की खुलेआम मिलावट करवाकर बिक्री की जा रही है और मिलावट का बाजार पूरी तरह सरगर्म है।
दिग्गजों की मौजूदगी और खास सम्मान-
लोहिया सभागार में उमड़े जनसैलाब को देखकर अखिलेश यादव ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सफल और ऐतिहासिक आयोजन सांसद आनंद भदौरिया और लोकतंत्र सेनानी संतराम त्रिवेदी के अथक प्रयासों का परिणाम है।
इस भव्य कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा और सांसद अवधेश प्रसाद समेत तमाम दिग्गज सपा नेता मौजूद रहे, जिन्होंने लोकतंत्र सेनानियों के हितों को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
कार्यक्रम के दौरान एक खास पल तब आया जब मुख्य अतिथि अखिलेश यादव ने खुद आगे बढ़कर ‘लोकतंत्र सेनानी एकता परिषद उत्तर प्रदेश’ के अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया, जिससे पूरे सभागार में कार्यकर्ताओं का जोश हाई हो गया।
