पेड़ गिरने और बिजली के तार टूटने से कटसहरा-खजनी मार्ग बाधित, ग्रामीण परेशान ।
हरपुर बुदहट – गोरखपुर।
क्षेत्र में हुई बारिश के दौरान कात्सरा से खजनी और गोरखपुर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर पेड़ गिरने तथा बिजली के तार टूटकर सड़क पर आने से आवागमन बाधित हो गया। सड़क के बीचों-बीच पेड़ और उसकी डालियां गिरने से वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है।
बताया जा रहा है कि यह मार्ग कटसहरा से सीधे खजनी की ओर जाता है और इसी मार्ग से गोरखपुर तथा हरपुर बुदहट क्षेत्र के लोगों का भी आवागमन होता है। मार्ग बाधित होने से ग्रामीणों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क पर गिरे पेड़ के साथ बिजली के तार भी नीचे लटक रहे हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तत्काल पेड़ हटवाने और बिजली के तारों को दुरुस्त कर मार्ग पर आवागमन बहाल कराने की मांग की है।
