सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘नमो सेवा थीम’ पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हो रहा प्रचार-प्रसार।
प्रमुख बिंदु –
अभियान की अवधि: 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है विशेष ‘सेवा संकल्प अभियान’।
प्रमुख प्रदर्शन – मेहदावल और खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न चौराहों व प्रमुख स्थलों पर कलाकारों ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां।
आगामी कार्यक्रम 26 से 28 सितंबर तक मेहदावल व खलीलाबाद और 28 सितंबर से 01 अक्टूबर तक धनघटा विधानसभा क्षेत्र में होंगे नुक्कड़ नाटक।

संतकबीर नगर –
जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज ‘नमो सेवा थीम’ पर आधारित नुक्कड़ नाटक का भव्य आयोजन किया गया। संस्कृति विभाग से पंजीकृत नुक्कड़ नाटक मंच के कलाकारों ने जनपद के प्रमुख चौराहों और ग्रामीण अंचलों में पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का नाट्य मंचन के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया।
आज के कार्यक्रमों के तहत विधानसभा क्षेत्र मेहदावल में राजेडीहा, बोर व्यास और भिटवा में, जबकि विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद में नौआगांव, दलेलगंज, मड़या चौराहा और बरदहिया बाजार में कलाकारों ने अपनी कला के जरिए सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई।

आगामी प्रदर्शनों की रूपरेखा –
प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, आने वाले दिनों में जिले के अन्य क्षेत्रों में भी नुक्कड़ नाटक के जरिए जागरूकता अभियान जारी रहेगा –
विधानसभा मेहंदावल –
26 सितंबर: बभनी, सिहटीकर और पकड़िया।
27 सितंबर: बढ़या ठाठर, नौलखा, मेहदावल बस अड्डा और टडवरिया चौराहा।
28 सितंबर: प्रेमलता महाविद्यालय अछिया (मेहदावल)।
विधानसभा खलीलाबाद –
26 सितंबर: टेकन्सा चौराहा, बाहिलपार, और भदाह मगहर दुर्गा मंदिर ।
27 सितंबर: कटाई चौराहा, गंगा देवरिया और संत कबीर ऑडिटोरियम कबीर चौराहा (मगहर)।
विधानसभा धनघटा-
28 सितंबर से 01 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न प्रमुख स्थलों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
