आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

सेवा समाधान शिविर में एडीओ की जगह सफाईकर्मी मिला, एसडीएम ने लगाई फटकार।

0

सहजनवां ब्लॉक में शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों का एसडीएम ने लिया जायजा, सफाई व्यवस्था की मांगी रिपोर्ट; शिविर में 45 मरीजों का हुआ इलाज ।

सहजनवां – गोरखपुर।

विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को सहजनवा के एसडीएम नमन मेहता ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेवा समाधान शिविर, विभिन्न विभागों के स्टाल, सफाई व्यवस्था और निर्वाचन के लिए तैयार किए जा रहे पोलिंग रूम का निरीक्षण किया। सेवा समाधान शिविर में पंचायत विभाग के स्टाल पर एडीओ पंचायत की जगह सफाईकर्मी के बैठे मिलने पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए एडीओ पंचायत रामधारी प्रसाद को फटकार लगाई और व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

एसडीएम ने कहा कि सेवा समाधान शिविर में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। ऐसे में संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी का स्वयं स्टाल पर मौजूद रहना जरूरी है, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं को सुना जा सके और उन्हें संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जा सके। उन्होंने एडीओ पंचायत को निर्देश दिया कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा नहीं आनी चाहिए।

एडीओ की जगह सफाईकर्मी मिलने पर जताई नाराजगी – 

निरीक्षण के दौरान एसडीएम नमन मेहता जब पंचायत विभाग के स्टाल पर पहुंचे तो वहां एडीओ पंचायत की जगह सफाईकर्मी बैठा मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। एसडीएम ने कहा कि सफाईकर्मी को उसके मूल कार्य से हटाकर स्टाल पर बैठाने से संबंधित गांव की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है।

उन्होंने एडीओ पंचायत से ब्लॉक क्षेत्र में तैनात सफाईकर्मियों और ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। एडीओ ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में 64 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत 142 राजस्व गांव हैं, जिनकी सफाई व्यवस्था के लिए 112 सफाईकर्मी तैनात हैं।

हालांकि, सफाईकर्मी विहीन गांवों में सफाई व्यवस्था किस तरह संचालित की जा रही है, इस संबंध में निरीक्षण के दौरान एडीओ पंचायत की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा सकी। एसडीएम ने सफाई व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शिविर में 45 मरीजों का परीक्षण, छह आयुष्मान कार्ड बने –

सेवा समाधान शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से ग्रामीणों को योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के स्टाल पर 45 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। वहीं छह लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

समाज कल्याण विभाग के स्टाल पर विधवा पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित 28 आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा शौचालय के आठ आवेदन तथा वीबीजी-रामजी योजना के तहत एक जॉब कार्ड का आवेदन लिया गया।

लघु सिंचाई विभाग के स्टाल पर तीन आवेदन आए, जबकि फार्मर रजिस्ट्री के लिए आठ आवेदन प्राप्त हुए। राशन कार्ड में यूनिट बढ़ाने से संबंधित चार आवेदन भी ग्रामीणों ने दिए। विद्युत विभाग में एक शिकायत दर्ज कराई गई। पशुपालन और सहकारिता विभाग के स्टाल पर निरीक्षण के दौरान कोई शिकायत नहीं मिली।

स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों का किया अवलोकन –

एसडीएम ने शिविर में स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए स्टालों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने हरपुर के जय भीम स्वयं सहायता समूह के टेराकोटा उत्पादों को देखा और समूह के कार्यों की जानकारी ली। इसके साथ ही दुर्गा स्वयं सहायता समूह की ओर से प्रदर्शित सामग्री का भी अवलोकन किया।

उन्होंने समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की जानकारी लेते हुए उनके विपणन और स्वरोजगार से जुड़े पहलुओं के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद आंगनबाड़ी विभाग के स्टालों का निरीक्षण किया और वहां तैनात कर्मचारियों से उनके कार्यों तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी ली।

पोलिंग रूम में बिजली-पानी की व्यवस्था परखी –

सेवा समाधान शिविर के निरीक्षण के बाद एसडीएम नमन मेहता ने निर्वाचन तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्वाचन के लिए तैयार किए जा रहे पोलिंग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कमरे में बिजली, पानी, कंप्यूटर और अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति देखी।

उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों में किसी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।

कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति की भी ली जानकारी –

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने ब्लॉक मुख्यालय स्थित विभिन्न कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों से जुड़े कार्यों में अनावश्यक देरी न हो और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में प्राथमिकता दी जाए।

एसडीएम के निरीक्षण के दौरान ब्लॉक परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

इस दौरान प्रमोद कुमार राय, राम संहारे मिश्र, मनोज कुमार गुप्ता, अभय कुमार और शिशिर श्रीवास्तव समेत कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

निरीक्षण में व्यवस्था सुधार पर जोर –

एसडीएम के निरीक्षण में जहां निर्वाचन तैयारियों और शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, वहीं पंचायत विभाग के स्टाल पर जिम्मेदार अधिकारी की गैरमौजूदगी का मामला भी सामने आया। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने और ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story