राजकीय विद्यालय में आयोजित हुई सामुदायिक सहभागिता गोष्ठी, साइबर फ्रॉड से बचाव और मानसिक स्वास्थ्य पर हुई चर्चा।
संतकबीर नगर- मगहर।
खलीलाबाद विकासखंड के ग्राम गिरधरपुर में स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका नीलम राय की अध्यक्षता में सामुदायिक सहभागिता गोष्ठी का सेमिनार आयोजन किया गया।साइबर फ्राड से बचने के लिए साइबर क्राइम ब्रांच ने सुरक्षा के उपाय बताए गये। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैरियर काउंसलर डा नीतू यादव तथा विशिष्ठ अतिथि मेंटल हेल्थ डा रचना रहीं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैरियर काउंसलर डा नीतू सिंह ने कहा कि बच्चों को बारीकी से वाच कर उनके अंदर छुपी प्रतिभा को पहचानना होगा।उसके बाद बच्चों की रुचि के अनुसार उन्हें उस क्षेत्र में कैरियर बनाने की सलाह देनी चाहिये।मेंटल हेल्थ डा रचना ने मानसिक तनाव से बचने व इससे होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक किया। लोगों को मानसिक तनाव से बचने के साथ ही उसके निदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।


