नगर पंचायत मगहर में हंगामा, चेयरमैन की कार्यशैली पर भड़के 2 सभासद धरने पर तो 13 सभासद चेयरमैन के समर्थन में उतरे !
संत कबीर नगर- मगहर।
नगर पंचायत मगहर के कार्यालय पर दो सभासद धरने पर बैठे थे। वहीं दूसरी तरफ अन्य सभासद चेयरमैन अनवरी बेगम के साथ धरने के खिलाफ मोर्चाबंदी करके बैठे हुए थे। दोनों तरफ से शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा था।
सत्ता पक्ष भाजपा के मनोनीत सभासद गौरव निषाद के साथ सभासद अमीरुद्दीन कादरी ने संयुक्त रूप से चेयरमैन एवं कार्यालय की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध हो कर धरना प्रदर्शन को घोषित किया था।जिसके क्रम में दोनों सभासद अपने समर्थकों के साथ नगर पंचायत कार्यालय परिसर में शांतिपूर्ण धरने पर बैठे थे।वहीं इस धरने के जवाब में कार्यालय के बरामदे में तेरह सभासद व एक मनोनीत सभासदों ने चेयरमैन के साथ मोर्चाबंदी कर शक्ति प्रदर्शन के लिए बैठे थे।इस तरह से एक पक्ष कार्यालय लगे आरोपों की सफाई देने तो दूसरा पक्ष सरकार की छवि को धूमिल होने से बचाने की लड़ाई लड़ रहा था।कार्यालय परिसर में दोनों पक्ष को देखने से लग रहा था मानो सियासी जंग का अखाड़ा बन गया है।चेयरमैन अनवरी बेगम के साथ सभासद अवधेश सिंह,सरिता पासवान,अतुल श्रीवास्तव,कृष्ण चंद्र चंदन सैनी,मेंहदी हसन,अब्दुल कलाम,रईस आलम,नमुस्सेहर,आतिफ ओवैद,रूही बेगम, मोहसिना खातून,नुसरत जहां और मनोनीत सभासद अरुण गुप्ता शामिल रहे। वहीं धरना प्रदर्शन करने वाले दो सभासद गौरव निषाद,अमीरुद्दीन कादरी के साथ सबरे आलम,रवि निषाद, मनीष कन्नौजिया, अमन कन्नौजिया, रहमत अली वालीवाल प्लेयर, जमील अहमद, अकरम अंसारी, शैफ खान, गोलू कन्नौजिया, रिंकु इज़हार अंसारी समर्थक शामिल रहे।
