गोला बाजार में महिला के झोले से चेन चोरी का पर्दाफाश, संत कबीर नगर पुलिस ने 2 महिलाओं को दबोचा।
संत कबीर नगर ।
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महिला के झोले को ब्लेड से काटकर सोने की चेन चोरी करने वाली दो शातिर अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।
SP संदीप कुमार मीना के निर्देशन और ASP सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में गठित टीम ने आज कबीर मठ जाने वाली हाईवे रोड पर काले गेट के पास से घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। उनके पास से चोरी की 1 पीली धातु की चेन, 500 रुपये नगद, 2 मोबाइल, 2 आधार कार्ड, कटर, पर्स और कपड़ों से भरा बैग बरामद हुआ है।
क्या थी घटना ?
22 सितंबर को पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी थी कि 20 सितंबर को वह गोला बाजार में रजनीश सर्राफ की दुकान से चेन बनवाकर घर जा रही थी। रेलवे क्रॉसिंग अंडरपास के पास वह ई-रिक्शा पर बैठी, तभी दो अज्ञात महिलाएं भी उसी में बैठ गईं और ब्लेड से पॉलीथिन का झोला काटकर सोने की चेन निकाल ली। इस पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 893/2026 धारा 303(2) BNS के तहत केस दर्ज हुआ था। बरामदगी के बाद इसमें धारा 317(2), 3(5) BNS की बढ़ोत्तरी की गई है।
कौन हैं गिरफ्तार महिलाएं ?
1. अंजली पत्नी शालू सिसोदिया निवासी कड़िया सासी, थाना बोड़ा, जिला राजगढ़, मध्य प्रदेश।
2. नगमा पत्नी विक्की सिसोदिया निवासी कड़िया सासी, थाना बोड़ा, जिला राजगढ़, मध्य प्रदेश ।
पूछताछ में उगला सच –
पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे MP के राजगढ़ की रहने वाली हैं और UP के गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती में घूम-घूम कर सोने की दुकानों के आसपास रेकी करती हैं। जो भी महिला जेवर खरीदकर निकलती है, उसके पीछे लग जाती हैं। जिस टेंपो/ई-रिक्शा में वह बैठती है, उसी में बगल में बैठकर मौका पाकर कटर से झोला/पर्स काटकर जेवर उड़ा लेती हैं। 20 सितंबर को भी इसी तरह वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस टीम में उ0नि0 देवव्रत शर्मा, उ0नि0 अभिमन्यु सिंह सहित सर्विलांस और साइबर सेल के कांस्टेबल शामिल रहे।
(संदीप कुमार मीना – पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर)
अपील –
बाजार में जेवरात खरीदने के बाद सतर्क रहें, झोला/पर्स को अपने सामने रखें।
