आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

मगहर नगर पंचायत में हंगामा: विभिन्न समस्याओं को लेकर सभासदों का धरना, ईओ के आश्वासन पर हुआ समाप्त !

0

संत कबीर नगर- मगहर।

नगर पंचायत के एक मनोनीत और एक निर्वाचित सभासद ने विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर पंचायत कार्यालय पर बुधवार धरना प्रदर्शन किया। तहसीलदार के पहुंचने पहुंचने से पहले धरना में बैठे दोनों सभासदों से प्रभारी ईओ सीमा राय मिली और उनके द्वारा समस्या के निराकरण का आश्वासन देने पर धरना समाप्त किया गया।

नगर पंचायत मगहर के मनोनीत सभासद गौरव निषाद ने बताया कि नगर पंचायत में सफाई कर्मी रम्मपाती देवी व मो जईम को न्यायालय के आदेश के बाद भी अब तक नियुक्ति में क्या कार्रवाई हुई।नगर में विभिन्न स्थानोंपर लगे बंद पड़े सीसी कैमरों को ठीक कराया जाए।मृतक आश्रित को पात्रता के अनुसार नियुक्ति दी जाए। प्रत्येक वार्डों में सिटीजन चार्ट लगा कर उस पर विकास कार्यों की योजना का समय और आवंटित धनराशि अंकित किया जाए। उन्होंने आगे बताया कि नगर पंचायत कार्यालय में विकास कार्यों के अभिलेखों के निरीक्षण करने की अनुमति दी जाए।नगर की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया जाए। कार्यरत कर्मचारियों को सुरक्षा किट देने के साथ ही दो लाख रूपए का बीमा किया जाए।

शमशान घाट पर शिव मूर्ति और अंडरग्राउंड वायरिंग में खर्च धन की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराया जाए।नगर पंचायत मगहर में एक साल से कार्यरत कर्मचारियों के नाम पता पद के मास्टररोल की प्रमाणित प्रति उपलब्ध कराया जाए। निर्वाचित सभासद अमीरुद्दीन कादरी ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय द्वारा विभिन्न विकास कार्यों में बरती गई अनियमितता की निष्पक्ष जांच की जाए।इन्हीं समस्याओं के निस्तारण कराने के धरना दिया गया है।धरने में गौरव निषाद, अमीरुद्दीन कादरी, सबरे आलम,रवि निषाद, मनीष कन्नौजिया, अमन कन्नौजिया, रहमत अली वालीवाल प्लेयर, जमील अहमद, अकरम अंसारी, शैफ खान, गोलू कन्नौजिया, रिंकु इज़हार अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।

क्या कहती हैं ईओ – 

इस संबंध में प्रभारी ईओ सीमा राय ने बताया कि दो सभासद अपने समर्थकों के साथ धरना पर बैठे थे।जिनकी मांगों की जांच करा कर समस्या को निस्तारित कराने का प्रयास किया जाएगा।

सभासद एसोसिएशन अध्यक्ष क्या कहते हैं –

सभासद एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि बोर्ड के किसी भी सदस्य के अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

क्या कहते हैं चेयरमैन पति –

चेयरमैनपति नूरुज्जमा अंसारी ने कहा कि सभासद गौरव निषाद,अमीरुद्दीन कादरी की मांगो पर विचार किया जाएगा उनके साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं होता है और न होने पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story