धनघटा क्षेत्र के मैली गांव में गोवंश की निर्मम हत्या, विश्व हिन्दू महासंघ ने आरोपियों पर बुलडोजर कार्रवाई और सख्त एक्शन की मांग की !।
खलीलाबाद / संतकबीरनगर:
विश्व हिन्दू महासंघ (गौ रक्षा प्रकोष्ठ) उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री श्याम नारायण तिवारी ‘श्यामू’ ने जनपद के जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपकर धनघटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामसभा साँझो के राजस्व गांव मैली में हुई गोहत्या की घटना पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। महासंघ ने इस अमानवीय और क्रूर घटना में शामिल आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई करने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।
क्या है पूरा मामला?
पत्र के अनुसार, बीती 10 सितंबर 2026 की देर रात्रि में धनघटा थाना क्षेत्र के मैली गांव में किसी के दरवाजे पर बंधे छह माह के एक गोवंश (बछड़े) को चुरा लिया गया और उसके बाद चाकू से काटकर उसका वध कर दिया गया।
इन आरोपियों पर लगाए गए गंभीर आरोप-
विश्व हिन्दू महासंघ ने इस घृणित और क्रूर घटना के लिए मैली गांव के ही रहने वाले तीन नामजद व्यक्तियों— महबूब पुत्र नूर हसन उर्फ ढिभल, जहूर पुत्र जेना एवं सद्दाम पुत्र नाटे को जिम्मेदार ठहराया है। संगठन का कहना है कि यह कृत्य मानवता को शर्मसार करने वाला है और इसकी जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है।
विश्व हिन्दू महासंघ की दो टूक चेतावनी-
संगठन ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि ऐसे दुस्साहसी अपराधियों का मनोबल तोड़ना अति आवश्यक है, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह के जघन्य कृत्य को अंजाम देने की हिम्मत न जुटा सके। विहिप ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई नहीं की गई और अन्य बचे हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा गया, तो विश्व हिन्दू महासंघ उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

