आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

सड़क सुरक्षा पर डीएम सख्त, यातायात में बाधक होर्डिंग ।

0
  • ट्रांसफार्मर हटाने और गड्ढामुक्त सड़कें सुनिश्चित करने के निर्देश।
  • बिना हेलमेट-सीट बेल्ट, नशे में ड्राइविंग व रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी प्रभावी कार्रवाई; स्कूलों में भी चलेगा व्यापक जन जागरूकता अभियान।

ब्यूरो चीफ –  दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच 19 सितम्बर।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं विद्यालय यान समिति की विशेष बैठक कर जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि शहर में यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले अवरोधक होर्डिंग तत्काल हटाए जाएं। उन्होंने कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी एवं संबंधित अधिकारी संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करें तथा जहां भी अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित हो रहा हो, वहां प्रभावी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया जाए।बिना फिटनेस के कोई भी वाहन संचारित ना होने पाए। स्कूल बस पर हेल्पलाइन नंबर और मोबाइल नंबर का अंकन किया जाए। सभी विद्यालय में समयबद्ध बैठक आयोजित की जाए। प्रत्येक बस में ड्राइवर के अलावा एक महिला या पुरुष परिचारक की वयवस्था की जाए। बिना परिचारक के बसों स्कूल बस संचारित ना होने पाए। बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत ड्राइवर और परिचारक यदि स्कूल से बाहर के है तो तत्काल पुलिस वेरिफिकेशन के उपरांत ही वाहन पर रखा जाए। कोई भी ड्राइवर या कंडक्टर मदिरा का सेवन। ना करें इसका विशेष ध्यान रखा जाए। समय समय पर इसकी आकस्मिक रूप जांच भी की जाए। टोल प्लाजा के पास स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प आयोजित कर सभी वाहन चालकों का सुगर बीपी और नेत्र परीक्षण अवश्य कराया जाने पर जिलाधिकारी द्वारा विशेष बल दिया गया ।

उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग, कस्बों अथवा ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर कहीं भी गड्ढे दिखाई दें तो उन्हें तत्काल भरवाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सड़क की खराब स्थिति के कारण आमजन को परेशानी अथवा दुर्घटना का सामना न करना पड़े, इसके लिए संबंधित विभाग लगातार निगरानी रखें। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ रैलियां आयोजित कर छात्र-छात्राओं एवं आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए, ताकि यातायात नियमों का पालन जन-अभियान का रूप ले सके। जिलाधिकारी ने कहा कि बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, शराब के नशे में वाहन चलाने तथा रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक वाहन चालक और नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन कर ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, अधि. अभि. लो.नि.वि. प्रदीप कुमार व अमर ंिसह, एआरटीओ सुशील कुमार, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका प्रमिता सिंह, पुलिस प्रशासन सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story