खलीलाबाद नगर पालिका द्वारा अगस्त 2026 का वेतन और ई.पी.एफ. घोटाला/समस्या पर सफाईकर्मियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
ब्यूरो रिपोर्ट – के0पी0 मौर्य
संत कबीर नगर-
आज दिनांक 18 सितंबर 2026 को खलीलाबाद नगर पालिका के सफाईकर्मियों का अगस्त 2026 माह का वेतन ना मिलने तथा ई.पी.एफ. घोटाला/समस्या को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंच कर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।
आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ (संबद्ध – हिन्द मजदूर सभा, मुम्बई) के बैनर तले संत कबीर नगर के खलीलाबाद नगर पालिका के स्थाई व संविदा सफाई कर्मचारियों का अगस्त 2026 माह का वेतन नहीं मिला और संविदा सफाई कर्मियों के 2020 से ई.पी.एफ. (EPF) के तहत संविदा कर्मियों के वेतन से हर महीने 12 प्रतिशत की कटौती लगातार की जा रही है सितंबर 2020 से अब तक संविदा कर्मचारियों के ई.पी.एफ. खातों में अभी तक पैसा जमा नहीं किया गया है। सफाई कर्मियों का कहना है अगस्त माह की सैलरी के लिए नगर पालिका EO अवधेश कुमार भारती द्वारा 03 सितंबर 2026 को सैलरी की स्वीकृत दिया जा चुका है मगर खलीलाबाद नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल द्वारा अभी तक चेक पर सिग्नेचर नहीं किया गया जिससे हम लोगों की सैलरी अभी तक नहीं मिला।
आज 18 सितंबर 2026 हो जाने के बावजूद भी जब अगस्त 2026 का वेतन नहीं मिला, वेतन अभी तक भुगतान न होने के कारण कर्मचारियों में भारी सुगबुगाहट, भूखमरी और रोष व्याप्त है। तो कर्मचारियों ने उग्र रुख अख्तियार कर लिया है।
