सेवा व सुशासन दिवस के रूप में मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, सीएचसी में मरीजों को बांटे फल।
मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश।
ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया- बहराइच।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा एवं सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए रिसिया में जनसेवा और स्वच्छता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष पति रामू लाल के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसिया एवं मुस्तफा हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरित किए गए। वहीं, इंदिरा नगर स्थित हनुमान मंदिर परिसर और मार्ग पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसिया में आयोजित फल वितरण कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र गौतम और अजितजंय भारतीय ने अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं, अन्य मरीजों एवं तीमारदारों को फल और बिस्कुट वितरित किए। इस दौरान मरीजों का हालचाल जाना गया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।

नगर पंचायत अध्यक्ष पति रामू लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा एवं सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए मरीजों को फल व बिस्कुट वितरित किए गए। जनसेवा ही हमारा संकल्प है। जरूरतमंदों की मदद करना और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में सभासद आशीष सिंह, बृजेश गुप्ता, सोनू, फरहद, हर्षित और शहजाद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद बैठक आयोजित कर पार्टी के कार्यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने जनसेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर इंदिरा नगर स्थित हनुमान मंदिर परिसर एवं मार्ग पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के माध्यम से लोगों को साफ-सफाई और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया।
