सेवा व सुशासन दिवस के रूप मे मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन।
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में फल वितरण, मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया-बहराइच ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रिसिया में सेवा और स्वच्छता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसिया में फल वितरण किया गया। वहीं, अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष हलीम अहमद और मंडल मंत्री सरोज शर्मा के नेतृत्व में अस्पताल तथा इंदिरा नगर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया।
सीएचसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र गौतम, पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं, अन्य मरीजों और तीमारदारों को फल व बिस्कुट वितरित किए। इस दौरान मरीजों का हालचाल भी जाना गया।
कार्यक्रम के बाद बैठक आयोजित कर पार्टी के कार्यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को लोगों के सामने रखा गया। कार्यकर्ताओं ने जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

अस्पताल और मंदिर परिसर में की साफ-सफाई –
इससे पूर्व अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष हलीम अहमद के नेतृत्व में सीएचसी अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र गौतम, डॉ. मिथिलेश कुमार और इमरान ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की। इसके अतिरिक्त मंडल मंत्री सरोज शर्मा के नेतृत्व में इंदिरा नगर स्थित हनुमान मंदिर परिसर और मार्ग पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने परिसर की सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में सरोज शर्मा, रमाशंकर सिंह, जिलाजीत तिवारी, प्रेम वर्मा, आलोक जैन, प्रभात गुप्ता, अशोक शर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
