आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

संतकबीरनगर में सनसनीखेज वारदात: पुरानी रंजिश में पेट में परखी घोंपकर पति की हत्या, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार।

0

बेलहरकला – संतकबीरनगर ।

जनपद के थाना बेलहरकला क्षेत्र के जंगल दशहर गांव में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पुरानी रंजिश और आपसी कहासुनी के बीच एक शख्स ने बोरे से अनाज निकालने वाली नुकीली ‘परखी’ से ताबड़तोड़ वार कर एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को आलाकत्ल (हथियार) सहित दबोच लिया है।

क्या है पूरा मामला ?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पत्नी मंजू देवी ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि 15 सितंबर 2026 को पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी रामदास गुप्ता उनके पति राजू के साथ झगड़ा करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर आरोपी ने नुकीले धारदार हथियार (परखी) से राजू के पेट और सीने पर कई गंभीर वार कर दिए।

चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में एम्बुलेंस की मदद से घायल राजू को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खौफनाक वारदात के बाद पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

आरोपी ने उगले राज़ – 

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त रामदास गुप्ता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि पैसों के लेन-देन के विवाद और कहासुनी के दौरान बात इतनी बिगड़ गई कि उसने गुस्से में आकर घर में रखी अनाज निकालने वाली नुकीली परखी से राजू पर हमला कर दिया।

पुलिस की बड़ी सफलता –

पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में बेलहरकला पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पिपरी मोड़ के पास से आरोपी रामदास गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सनी नुकीली परखी भी बरामद कर ली है।

(संदीप कुमार मीना – पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर)

इस बेहतरीन और त्वरित खुलासे पर पुलिस अधीक्षक द्वारा गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 15,000 रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story