कायस्थ समाज की एकजुटता का दिखा शक्ति प्रदर्शन, शपथ ग्रहण समारोह में उमड़ा जनसैलाब !
जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव ‘बाबुल’ का हुआ भव्य स्वागत !
संतकबीर नगर।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा संत कबीर नगर के तत्वावधान में रविवार को ‘कायस्थ समाज का गौरव एवं श्रेष्ठतम सम्मान समारोह’ एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से पहुंचे कायस्थ समाज के सैकड़ों लोगों ने सहभागिता कर सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और समाज के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
समारोह में मुख्य अतिथि एवं मुख्य संरक्षक डॉ. एन.एन. श्रीवास्तव ‘बेचैन’ का पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव ‘बाबुल’ का भी भव्य स्वागत किया गया। एन.एन. श्रीवास्तव ने जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
मुख्य संरक्षक डॉ. एन.एन. श्रीवास्तव ‘बेचैन’ ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है। परिवार की मजबूती आपसी प्रेम, सहयोग और एकजुटता से होती है। उन्होंने नव पदाधिकारियों से समाज के प्रत्येक व्यक्ति को संगठन से जोड़ने और पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष रतन श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता में होती है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी समाज को एकजुट करने, जरूरतमंदों की मदद करने तथा कायस्थ समाज के हितों के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करें।
प्रदेश उपाध्यक्ष रतन श्रीवास्तव ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पद केवल सम्मान नहीं बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी भी है। सभी पदाधिकारी संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए समाजहित में कार्य करने का संकल्प लें।
महासभा के संरक्षक डॉ. आलोक सिंहा ने नव पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज की प्रगति के लिए एकता और अखंडता सबसे जरूरी है। आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर सभी को एक मंच पर आना होगा। उन्होंने युवाओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए उन्हें सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वंभर नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज ने हमेशा देश और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज आवश्यकता इस बात की है कि समाज अपनी शक्ति को पहचाने और संगठित होकर अपने अधिकारों एवं सम्मान के लिए मजबूती से आगे बढ़े।
वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने अपने पुराने संघर्षों को याद करते हुए कहा कि जब संत कबीर नगर जिला अस्तित्व में नहीं आया था, तब वह और विश्वंभर नाथ श्रीवास्तव ने बस्ती मंडल के खलीलाबाद लोकसभा क्षेत्र में रहने वाले कायस्थ समाज के लोगों को जागरूक करने और उन्हें एकजुट करने का अभियान शुरू किया था। उस समय संगठन को मजबूत करना आसान नहीं था, लेकिन समाज के लोगों के सहयोग और निरंतर प्रयास से धीरे-धीरे एक मजबूत सामाजिक आधार तैयार हुआ। उन्होंने कहा कि आज समाज की एकजुटता देखकर पुराने संघर्ष सार्थक होते दिखाई दे रहे हैं।

विश्वंभर नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब कायस्थ समाज अपने खोए हुए हक और सम्मान को हासिल करेगा। आज समारोह में उमड़ा कायस्थ समाज का जनसैलाब यह संदेश दे रहा है कि समाज अब एकजुटता का संकल्प ले चुका है।

समारोह के अंत में जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव ‘बाबुल’ ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों की रक्षा, जरूरतमंदों की सहायता और संगठन के विस्तार के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कायस्थ पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव, महासचिव पवन श्रीवास्तव, महासभा के संरक्षक एडवोकेट अरुण कुमार श्रीवास्तव, एडवोकेट सुधीर श्रीवास्तव, जिला कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष संत कुमार श्रीवास्तव, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, जिला महासचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव राजू, उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र श्रीवास्तव, संगठन सचिव पवन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव, सचिव समीप श्रीवास्तव प्रसेन, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्याम मोहन श्रीवास्तव, कार्यकारणी जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, विनय कुमार श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, पवन कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, सचिव ऋषभ श्रीवास्तव ‘शिवम लाला’, राजेंद्र श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव , राजेंद्र श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव , राजीव श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अनुपम श्रीवास्तव, हर्षित श्रीवास्तव, रवि प्रताप श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, उज्जवल श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, राजेंद्र श्रीवास्तव, कमलेश श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, श्याम मुरारी लाल श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, नितिन श्रीवास्तव, स्वास्तिक श्रीवास्तव , सुनील श्रीवास्तव, अविनाश श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी संजय श्रीवास्तव, सक्षम श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव ,महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष सरिता श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, पल्लवी श्रीवास्तव, महासचिव अर्चना श्रीवास्तव, सविता श्रीवास्तव, कमला श्रीवास्तव, मधुरिमा श्रीवास्तव, सुनीला श्रीवास्तव, यशिका श्रीवास्तव, तनिष्का श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सैकड़ों कायस्थ समाज के लोग उपस्थित रहे।

