युवाओं के लिए सुनहरा मौका: पं० राकेश मिश्र विधि महाविद्यालय में LLB पाठ्यक्रम की शुरुआत, आज से प्रवेश प्रक्रिया चालू!
संत कबीर नगर- मगहर।
नगर पंचायत मगहर के बच्चों को कानूनी शिक्षा ग्रहण करने के लिए कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित पं० राकेश मिश्र विधि महाविद्यालय में विधिक शिक्षा के लिए भारतीय विधिज्ञ परिषद द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के तहत संस्थान को शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम हेतु 2 सेक्शन कुल 120 सीटों की मान्यता स्वीकृत कर दी गई है।

शिक्षण संस्थान के प्रबंधक वरिष्ठ भाजपा नेता पं० राकेश मिश्र ने कहाकि इस पिछड़े क्षेत्र के अभिभावकों को उनके बच्चों सस्ती और घर के समीप कानूनी शिक्षा उपलब्ध कराने का उनका प्रयास सफल हुआ है।मगहर तथा आसपास क्षेत्र के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के प्रति समर्पित करते हुए घोषणा की है कि महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया आज गणेश चतुर्थी दिनांक 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से विधिवत प्रारंभ हो गया है। महाविद्यालय को अत्याधुनिक संसाधनों से सुसज्जित यह संस्थान ग्रामीण व कस्बाई पृष्ठभूमि के मेधावी विद्यार्थियों को कानूनी शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रवेश शुरू कर दिया है। जहां विद्यार्थियों के विधिक शिक्षा में व्यावहारिक एवं प्रयोगात्मक अभ्यास के लिए परिसर में हाई-टेक मूट कोर्ट की स्थापना की गई है।ताकि विधि शास्त्र के विद्यार्थी न्यायिक प्रक्रियाओं की बारीकियों को जान और समझ सकेंगे। इसके साथ ही महाविद्यालय में समृद्धशाली विधि पुस्तकालय बनाया गया है।जिसमें नवीनतम लॉ जर्नल्स,एक्ट्स और केस लॉज़ का संग्रह है।इसके साथ ही संपूर्ण परिसर में हाईस्पीड वाई- फाई एवं डिजिटल क्लासरूम जैसी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। अनुभवी प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में संचालित यह महाविद्यालय न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा बल्कि क्षेत्र के युवाओं को न्यायपालिका सिविल सेवाओं और कॉरपोरेट लीगल सेक्टर में नई ऊँचाइयों को छूने का सशक्त माध्यम सिद्ध होगा।
