खलीलाबाद में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली भव्य शोभायात्रा और जन जागरण कार्यक्रम, महंत अवैद्यनाथ को दी गई श्रद्धांजलि !
संतकबीर नगर:
जनपद मुख्यालय खलीलाबाद में विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में राष्ट्र संत महंत अवैद्यनाथ जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा और जन जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “अयोध्या हुई हमारी अब मथुरा की है बारी” के नारे के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर से हजारों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
शोभायात्रा का रूट और आयोजन –
यह भव्य शोभायात्रा खलीलाबाद के जूनियर हाई स्कूल मैदान और बैंक चौराहा से शुरू होकर गोला बाजार और मेहदावल चौराहे से बाईपास होते हुए समय माता मंदिर पर संपन्न हुई। इसके पश्चात पंचमुखी हनुमान मंदिर में महंत अवैद्यनाथ जी की पुण्यतिथि के अवसर पर विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
दिग्गजों की रही मौजूदगी –
कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी ने की, जबकि बस्ती मंडल के प्रभारी डॉ. सतीश चंद्र मिश्रा कार्यक्रम के प्रभारी रहे। इसका संचालन जिला महामंत्री सोनू गुप्ता और संयोजन जिला संयोजक संजय चौहान ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशिष्ट वक्ताओं के रूप में सोशल मीडिया के प्रदेश महामंत्री इंजीनियर अखिलेश मिश्रा, प्रदेश मंत्री चंद्रकेश उपाध्याय, छेदी प्रसाद यादव, श्याम नारायण तिवारी (गौरक्षा प्रकोष्ठ), मयंक राय (चिकित्सा प्रकोष्ठ) और शिखा अग्रहरि (मातृशक्ति प्रकोष्ठ) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विभिन्न प्रकोष्ठों और कार्यकर्ताओं का रहा सहयोग –
इस आयोजन को सफल बनाने में जिला प्रभारी दिनेश मौर्या, मातृशक्ति जिलाध्यक्ष शीला सिंह, जिला उपाध्यक्ष रीना सिंह, रेखा अग्रहरी, मंजू देवी, उषा देवी, गौ रक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ज्ञान जायसवाल, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चिंतामणि मिश्रा, आशीष मिश्रा, रवि उपाध्याय, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह और चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. अजीत अग्रहरी सहित तमाम प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। साथ ही, जिले के सभी ब्लॉकों (खलीलाबाद, हैसर, सेमरियावाँ और मेहदावल) से आए हजारों कार्यकर्ताओं ने अनुशासन के साथ इस जन जागरण व शोभायात्रा को सफल बनाया।
