आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

नेशनल हाईवे के दुर्गा मंदिर चौराहे पर शार्ट सर्किट से तीन दुकानें जलकर राख, हजारों का नुकसान !

0

संतकबीर नगर- मगहर। 

खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत नेशनल हाईवे पर स्थित दुर्गा मंदिर चौराहे पर शनिवार की रात में बिजली के मंच केबल में शार्टसर्किट से अचानक आग लग गई।जिसके चपेट में मिष्ठान,फल और पान की टपरी जल कर नष्ट तथा हजारों रुपए की क्षति हुई है। फायर सर्विस ने पहुंच कर आग बुझाया।

नगर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी राम चन्दर,राम नयन पुत्रगण स्व संत बली दोनों सगे भाई दुर्गा मंदिर चौराहे पर फल एवं जलपान मिष्ठान की दुकान चलाते हैं।इन्हीं के बगल में राजेश निषाद की पान की टंकी(टपरी) में पान गुटखा बेच कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।रोज की तरह शनिवार की रात को तीन दुकानदार दुकान को बंद कर घर पर चले गए।जब कि राम नयन की जलपान की दुकान में तीन व्यक्ति सो रहे थे।राम चन्दर फल वाले ने बताया कि रात में लगभग ढाई से तीन बजे शार्टसर्किट से अचानक उनकी दुकान में आग लगने की सूचना मिली।उसके बाद घर से भागे हुए पहुंचे और देखा कि उनकी फल की दुकान के ऊपर से बिजली के मंच केवल से लपट निकल कर दुकान में गिर कर आग पकड़े हुए है।इसके साथ ही छोटे भाई राम नयन की मिठाई की दुकान और बगल में राजेश निषाद के पान की दुकान को अपने आगोश में ले लिया है।आग की ऊंची ऊंची लपटें देख डर लगने लगा।फिर भी शोर करके आस पास के लोगों को आग बुझाने के लिए बुलाया लेकिन आग बढ़ती जा रही थी। चौराहे के निवासी सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गेश यादव ने बताया कि आग के भयंकर रूप को देखते हुए तत्काल एसडीएम सदर को फोन लगाए लेकिन उनका फोन नहीं उठा। उसके बाद डीएम को फोन लगा कर आग लगने की सूचना दी। जिलाधिकारी ने घटना को संज्ञान में लिया और तत्काल फायर ब्रिग्रेड को मौके पर भेजा। फायर ब्रिग्रेड के जवानों की अथक मेहनत करने पर आग पर काबू पाया जा सका।फल विक्रेता रामचंदर ने बताया कि दूकान में रखा लगभग पचास हजार का फल और दूकान का टिनशेड जल कर नष्ट हुआ है।वहीं राम नयन मिठाई जलपान के दुकानदार का कहना है कि दुकान में दो फ्रीजर मशीन,पानी की बोतलें,कोल्ड ड्रिंक की बोतलें रिफाइंड,मैदा आदि जल कर नष्ट हुआ।उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी ईश्वर की कृपा रही कि दुकान में सोये तीन आदमीयों ने सुरक्षित निकल कर अपनी जान बचाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story