एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
सहयोगी – सफी खान
आज का भारत लाइव
रुपईडीहा, बहराइच।
अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रुपईडीहा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक, 06 सितंबर 2026 की रात दशहरा बाग क्षेत्र में पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने शकीला बीबी पत्नी मोहम्मद इस्लाम उर्फ लालबादशाह, निवासी दशहरा बाग, नई बस्ती, थाना रुपईडीहा को 116 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। मामले में थाना रुपईडीहा पर मु0अ0सं0 237/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
इसी मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त राम जी सोनी पुत्र कृष्ण कुमार सोनी, निवासी स्टेशन रोड, रुपईडीहा, उम्र करीब 35 वर्ष, को पुलिस ने 13 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर रामदूत क्लाथ स्टोर के पास स्टेशन रोड, कस्बा रुपईडीहा से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय बहराइच रवाना किया गया।
आपराधिक इतिहास –
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना रुपईडीहा में पूर्व से कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं, जिनमें धारा 418, 424, 426, 386, 506, 323, 504 IPC तथा वर्तमान में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मुकदमा शामिल है।
पुलिस टीम में उ0नि0 भीम सिंह, उ0नि0 दिलीप कुमार, उ0नि0 नरेंद्र गुप्ता, आरक्षी विपिन गौड़ एवं आरक्षी गणेश पाण्डेय शामिल रहे।
