भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा ने सहारनपुर मस्जिद विध्वंस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।
ब्यूरो रिपोर्ट – के0पी0 मौर्य
संत कबीर नगर-
आज दिनांक 11 सितंबर 2026 को ‘भारत मुक्ति मोर्चा’ एवं ‘राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा’ के संयुक्त तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को महामहिम राष्ट्रपति महोदया, भारत गणराज्य (संत कबीर नगर के जिलाधिकारी के माध्यम से) को एक ज्ञापन सौंपा गया है। आपको बताते चलें कि यह ज्ञापन गत 5 सितंबर 2026 को सहारनपुर में हुई मस्जिद के विध्वंस की घटना के संबंध में निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच, प्रशासनिक जवाबदेही और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर दिया गया है।
जिसमें प्रमुख मांगे निम्न प्रकार से हैं।
* संगठन ने मांग की है कि मामले की जांच स्थानीय प्रशासन के अधीन न कराकर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की एक स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच समिति से कराई जाए और इसकी समय-सीमा तय की जाए।
* मस्जिद से जुड़े सभी नोटिस, आदेश, पंचनामा, सर्वे/माप रिपोर्ट, स्वामित्व संबंधी अभिलेख और विध्वंस से जुड़े प्रशासनिक रिकॉर्ड को सार्वजनिक किया जाए।
* जिला प्रशासन लिखित रूप से स्पष्ट करे कि यह कार्रवाई किस सक्षम प्राधिकारी के आदेश पर की गई और इसमें विधिक प्रक्रिया का पालन हुआ या नहीं।
* विध्वंस के समय की वीडियोग्राफी, सीसीटीवी फुटेज, ड्रोन रिकॉर्डिंग और पुलिस वायरलेस लॉग को तुरंत सुरक्षित किया जाए ताकि साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ न हो।
* विध्वंस में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच हो तथा अधिकारों के दुरुपयोग की पुष्टि होने पर विधिक कार्रवाई की जाए।
* भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए लिखित एसओपी/प्रोटोकॉल सुनिश्चित किया जाए और प्रभावित पक्ष को सुनवाई का पूरा अवसर दिया जाए।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य कानून-व्यवस्था को प्रभावित करना नहीं, बल्कि संविधान की सर्वोच्चता, विधि का शासन और नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना है।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से मौलाना गुलाम जीलानी (जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, संतकबीरनगर), फिरोज अहमद (तहसील अध्यक्ष), आनंद कुमार गौतम, मोहम्मद इरशाद (तहसील प्रभारी), रमजान अली और राजेश प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
