आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

जनपद में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक संचालित होगा सेवा संकल्प अभियान !

0

प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अधिकारियों के साथ की बैठक !

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

 आज का भारत लाइव

बहराइच 11 सितंबर।

मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 25 वर्षाे के निरन्तर सेवा काल की जन कल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को ‘विकसित भारत 2047’ के सामुहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों के सम्बंध में कलेक्ट्रेट सभागार में मा. राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच दिनेश प्रताप सिंह ने एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी एवं पदमसेन चौधरी, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, विधायक बलहा सरोज सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय व अन्य जनप्रतिनिधिगण के साथ बैठक करते हुए निर्देश दिया कि एक माह तक चलने वाले अभियान के दौरान शासन की मंशा के अनुरूप आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा करते हुए समय से पूर्व कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये।

प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने कहा कि अभियान की मूल भावना मा. प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल में नीतिगत सुधारों, जनकल्याणकारी कार्यों एवं देश-प्रदेश में आए ऐतिहासिक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाने और उन्हें आम जन स्मृति में स्थायित्व प्रदान करना है। अभियान के दौरान हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि केन्द्र सरकार के 12 वर्षों एवं राज्य सरकार के 10 वर्षों के विकास कार्यों से जनजीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को प्रामाणिक रूप से प्रस्तुत करें साथ ही युवा, महिला, किसान और वंचित वर्ग को आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़कर विकसित भारत 2047 को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया जाय।

बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकासपरक कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान को व्यापक जनसहभागिता के साथ संचालित किया जाए और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निर्धारित कार्यक्रमों का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित हो।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि अभियान के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी आमजन को उपलब्ध कराने के साथ पात्र लोगों का चिन्हांकन कर उन्हें लाभान्वित किया जाए। साथ ही जनसमस्याओं एवं शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए अभियान को सफल बनाया जाए।

जिलाधिकारी ने अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समयबद्ध रूप से तैयारी पूरी कर ली जाए तथा योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए।

बैठक में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, प्रभागीय वनाधिकारी सुंदरेशा, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story