नेशनल हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से मारी टक्कर, मोटरसाइकिल चालक की हुई मौत।
संत कबीर नगर- खलीलाबाद।
सोनी होटल के सामने नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार विकास यादव उर्फ पहलवान पुत्र द्वारिका यादव, निवासी ग्राम चेचौली, थाना हरपुर क्षेत्र को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विकास यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रही एक एसडीएम की गाड़ी ने ट्रक का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। ट्रक को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है।
पुलिस ने मृतक के शव का रात में पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
