रक्षाबंधन विशेष अभियान में बड़ी कार्रवाई, 200 किलो अस्वच्छ छेना नष्ट और 6 सैंपल संग्रहित।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीरनगर- 25 अगस्त, 2026 को आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ और जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-II सतीश कुमार के नेतृत्व में रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। जिसमें 200 किलोग्राम छेना किया गया नष्ट,अन्य सैम्पल भी लिया गया।
आपको बताते चलें कि तहसील मेहदावल के दुर्गा ज्योत चौराहा स्थित ‘ *बंगाली स्वीट हाउस’ (प्रोपराइटर: प्रसेनजीत बसु, पुत्र पलाश वाशु) पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में बेहद अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार रखा गया 200 किलोग्राम छेना जिसमें मक्खियाँ मरी हुई पाई गईं,जिसकी कुल अनुमानित कीमत 50,000 रुपये बतायी गईं।
खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-II *सतीश कुमार* द्वारा उस छेना को तत्काल मौके पर ही गड्ढा खोदकर नष्ट कराया गया।
मौके पर लगभग 73 किलोग्राम साइट्रिक एसिड मूल्य 20,300 रुपये और 9 किलो 200 ग्राम सोडियम बाइकार्बोनेट मूल्य 1,840 रुपये को सीज कर खाद्य कारोबारकर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में सौंपा गया।
खाद्य विभाग टीम द्वारा प्रतिष्ठान से कुल 6 नमूने लेकर जाँच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें शामिल छेना के 2 सैंपल जिसमें खोया का 1 सैंपल, मिल्क केक का एक सैंपल,सोडियम बाई कार्बोनेट का 1 सैंपल,
साइट्रिक एसिड का 1 सैंपल लिया गया। पत्रकारों के साथ एक प्रेस वार्ता के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-II *सतीश कुमार* ने बताया कि त्योहारों के दृष्टिगत यह छापेमारी निरंतर चलती रहेगी।
ताकि आमजनमानस को त्योहारों पर शुद्ध समाग्री उपलब्ध हो सके।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा इस गंभीर मामले में बखिरा थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है। इस छापेमारी दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता, बृजेश कुमार तथा स्थानीय पुलिस बल के जवान सम्मिलित रहे।
