आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

खलीलाबाद- बहराइच रेलवे लाइन के लिए अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा न मिलने पर ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन।

0

खलीलाबाद- बहराइच रेलवे लाइन के लिए अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा न मिलने पर ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन।

ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य

 संतकबीरनगर-

आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को तहसील खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम सभा सई बुजुर्ग व ग्राम सभा बड़हरा के ग्रामीणों ने खलीलाबाद-बहराइच रेलवे लाइन के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि का मुआवजा न मिलने पर नाराजगी जताई है।

आज मंगलवार 25 अगस्त 2026 को ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी संतकबीरनगर को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय और उचित मुआवजे की गुहार लगाई है।

आपको बताते चलें कि ग्रामीणों का कहना है कि खलीलाबाद से बहराइच रेलवे लाइन के लिए सई बुजुर्ग के गाटा संख्या 230 व 228 और ग्राम सभा बड़हरा की जमीन अधिग्रहीत की गई है, जिस पर कुछ काम भी हो चुका है और हो भी रहा है।

प्रभावित ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दो साल से वे तहसील का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला है।

जमीन अधिग्रहीत होने और मुआवजा न मिलने के कारण ग्रामीण पिछले दो साल से उस जमीन पर फसल भी नहीं बो पा रहे हैं, जिससे वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।

ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की है कि सई बुजुर्ग की जो जमीन छोड़ी गई है, उसका पैसा सर्किल रेट के हिसाब से नहीं दिया जा रहा है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस मामले में उचित हस्तक्षेप कर उनका भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में बहराइची, रामबहादुर, राजलौता, सोहरत, सैफुल्ला, राधेश्याम, जोखन, संगीता, संतोष, निसार, अन्सार, मेराज और शेराज सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story