रिसिया पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार!
रिसिया पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार!
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया/बहराइच।
अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रिसिया पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को करीब 11:35 बजे मु0अ0सं0 261/14, धारा 147, 323, 452, 506 जे.पी.सी. से संबंधित वारंटियों कोमले उर्फ कोयली पुत्र लोचन (24 वर्ष), अलखे वर्मा उर्फ अलखराम पुत्र राम सनेही वर्मा (32 वर्ष) तथा बूचे उर्फ सोहन लाल पुत्र राम सनेही (42 वर्ष), निवासीगण भैसाही, थाना रिसिया, जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी पयागपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना रिसिया द्वारा गठित पुलिस टीम ने की। गिरफ्तारी के बाद तीनों वारंटियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुधीर सिंह, हेड कांस्टेबल गिरजेश गौतम, कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार सहित शामिल रहे।
