सार्वजनिक नाली पर अवैध कब्जा और दीवार चलाने का मामला, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा शिकायती पत्र।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर-
आज दिनांक 24 अगस्त 2026 को जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम भेलवारी में सार्वजनिक नाली पर अवैध कब्जा कर पक्की दीवार बनाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी महोदय को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
आपको बताते चले कि यह मामला ग्राम भेलवारी, थाना-कोतवाली खलीलाबाद, जनपद-संत कबीर नगर का है, जहां संतराम पुत्र मुन्नीलाल एवं लक्ष्मण सहित कई ग्रामीणों ने प्रार्थना-पत्र दिया है।
लगभग 30 वर्ष पूर्व ग्राम सभा द्वारा प्रधान के जरिए सार्वजनिक नाली का निर्माण कराया गया था, जिससे लगातार ग्रामीणों के घरों के पानी की निकासी होती थी।
17 अगस्त 2026 को गांव के ही कुछ दबंग लोग रमेश, महेन्द्र, कपूर, राम अवध और रामदीन आदि लोग गोलबंद होकर सार्वजनिक नाली में मिट्टी पाटकर नाली को अवरुद्ध कर दिया, लोगों द्वारा विरोध करने पर बिपछी मार पीट पर आमादा हो जाते है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इसकी शिकायत थाना-कोतवाली खलीलाबाद में की गई, लेकिन कांटे चौकी की पुलिस मौके पर पहुंचकर भी कोई कार्रवाई नहीं की और विपक्षियों से मिल गई।
18 अगस्त 2026 को विपक्षियों द्वारा नाली पर पक्की दीवार चलाकर कब्जा किया जा रहा है और विरोध करने पर मां-बहन की गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस मामले का संज्ञान लेते हुए सार्वजनिक संपत्ति पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ खलीलाबाद कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने और निर्माण कार्य रोकने का आदेश दिया जाए।
मामले को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी महोदय ने तत्काल उचित कार्यवाही करने का संबंधित अधिकारी को आदेश दिया।
