खलीलाबाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, दो अवैध पिस्टल के साथ एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर-
दिनांक 23 अगस्त 2026 को जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को दो अवैध .32 बोर पिस्टल, मैगजीन और जिंदा कारतूसों के साथ रसूलाबाद तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
आप को बताते चले कि पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में की गई।

गिरफ्तारी और बरामदगी का विवरण-
प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दुबे और एसओजी प्रभारी रजनीश राय की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी एक व्यक्ति संदिग्ध लगा।
सूचना के आधार पर 22-23 अगस्त की रात्रि में हनुमान मंदिर, एनएच-28 रसूलाबाद तिराहा के पास से अभियुक्त चन्द्रप्रकाश सिंह उर्फ चन्दन सिंह पुत्र प्रेमसागर सिंह, निवासी-ग्राम बढ़या ठाठर, थाना मेहदावल, जनपद संतकबीर नगर को दबोचा गया।
अभियुक्त के पास तलाशी के दौरान मौजूद सामान।
02 अदद अवैध पिस्टल .32 बोर (मय मैगजीन)।
02 अदद अतिरिक्त मैगजीन .32 बोर।
01 अदद मोबाइल फोन।
01 अदद पिट्ठू बैग, कपड़े एवं 500 रुपये नकद।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा-
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त चन्द्रप्रकाश सिंह ने बताया कि बरामद दोनों अवैध पिस्टल और मैगजीन उसे उसके दो साथियों ने दी थी। उसे यह हथियार लेकर लखनऊ जाना था और इंस्टाग्राम के माध्यम से बताए गए किसी व्यक्ति को सौंपना था।
इस काम के बदले मिलने वाले पैसों को वे आपस में बांटने वाले थे, लेकिन लखनऊ रवाना होने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
दर्ज मुकदमा और अपराधिक इतिहास –
अभियुक्त के खिलाफ थाना कोतवाली खलीलाबाद में मु0अ0सं0 783/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम 1959 के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है जिसमें
मु0अ0सं0 04/2023 – धारा 323, 354, 452, 504, 506 भादवि, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज।
मु0अ0सं0 783/2026 – धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना कोतवाली खलीलाबाद, संतकबीरनगर।
पुलिस टीम द्वारा इस खुलासे और गिरफ्तारी में थाना कोतवाली खलीलाबाद के निरीक्षक अपराध वीरेन्द्र यादव, उपनिरीक्षक प्रभान्शु राय, विनोद कुमार यादव और एसओजी टीम के हेड कांस्टेबल अनूप राय, अभिषेक सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।
(सुशील कुमार सिंह- अपर पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर)
