स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से सराबोर हुआ रिसिया नगर पंचायत, अध्यक्ष मुन्नी देवी ने फहराया तिरंगा।
ब्यूरो चीफ- दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया- बहराइच।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिसिया नगर पंचायत परिसर में देशभक्ति और उल्लास के माहौल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी की अध्यक्षता में तिरंगा फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी ने सभी नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी हमें लंबे संघर्ष और असंख्य वीरों के बलिदान के बाद मिली है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को हमेशा याद रखते हुए देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने नगरवासियों से स्वच्छता बनाए रखने, नगर के विकास में सहयोग करने और अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन माधव यादव ने किया। इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सचिन कुमार पाण्डेय, चेयरमैन प्रतिनिधि अजितजंय भारतीय, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, रीतिक भारतीय, लिपिक नवीन कुमार, कृष्ण अग्रहरी, सहित नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान नगर पंचायत परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश की प्रगति, शांति और समृद्धि की कामना की।
