आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

स्वतंत्रता दिवस पर बहराइच पुलिस का शानदार आयोजन, वीरों को नमन और कर्मवीरों का सम्मान।

0
  • स्वतंत्रता दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन में शान से लहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी व साहसी नागरिकों को सम्मानित किया।

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

 आज का भारत लाइव

बहराइच।

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन बहराइच में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक आवास तथा रिजर्व पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान के साथ देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत का गायन भी किया गया। उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित-

पुलिस सेवा के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदान किए गए सेवा चिन्ह/प्रशंसा चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा जनपद पुलिस के विभिन्न क्षेत्रों में ईमानदारी, मेहनत, लगन एवं कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में उपनिरीक्षक इन्द्र नाथ राय, मुख्य आरक्षी हरिश्चन्द्र यादव, मुख्य आरक्षी हरिनारायण, आरक्षी रवि सिंह यादव, आरक्षी राम सहाय साहनी, मुख्य आरक्षी अल्पना ओझा, मुख्य आरक्षी मनीषा चौधरी, मुख्य आरक्षी शिवानी मिश्रा, मुख्य आरक्षी नेहा भार्गव, मुख्य आरक्षी ज्योति सिंह, होमगार्ड सुरेश कुमार यादव तथा होमगार्ड राजेश कुमार सिंह शामिल रहे।

जिलेभर में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस- 

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालयों, थानों एवं चौकियों में भी ध्वजारोहण कराया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने की अपील की। इस दौरान मिठाई वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई।

साहसी नागरिकों को भी मिला सम्मान- 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा साहस एवं सराहनीय कार्य करने वाले नागरिकों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अनिल सिंह पुत्र गिरजाशंकर सिंह, ननकू पुत्र सिपाही लाल एवं धीरे सिंह पुत्र अनिल सिंह, निवासी ग्राम व पोस्ट मुरौवा, तहसील महसी, थाना बौंडी को उनके अदम्य साहस एवं सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश- 

कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ सामूहिक रूप से पौधरोपण किया। उन्होंने स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण के लिए सभी को सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story