रोटरी क्लब एवं रोरेक्ट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एच.आर.पी.जी. कॉलेज में विशाल रक्तदान शिविर हुआ आयोजित।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीरनगर–
आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को रोटरी क्लब संत कबीर नगरऔर रोरेक्ट क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एच.आर.पी.जी. कॉलेज, खलीलाबाद में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

आपको बताते चलें कि जनपद संत कबीर नगर मुख्यालय स्थिति एच.आर.पी.जी. कॉलेज में प्रातः 11 बजे से रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन,जिसमें युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी निभाई। रक्तदान शिविर में 11 लोगों ने रक्तदान किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन रोटरी क्लब के अध्यक्ष रो. प्रीत पाल सिंह और मंत्री रो. डॉ. दिग्विजय नाथ पांडेय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इसके साथ ही रोरेक्ट क्लब की अध्यक्षा रजिया अंसारी और मंत्री निधि तिवारी की सक्रिय सहभागिता रही। मोनू,शिवम गुप्ता, साफ़िया खातून, हिना,नाज़िया अंसारी, अंकित,जाहिद अंसारी,शम्भू चौरसिया,राम कुमार सिंह, डॉ. एस.के. सिंह, प्रो. विजय कुमार राय, डॉ. हिमांशु शुक्ला, संजय प्रकाश गर्ग, अनिल श्रीवास्तव, अखिलेन्द्र सिंह, विपिन जायसवाल, विद्या भूषण और डॉ. मनोज वर्मा।

रक्तदान महादान के इस उद्देश्यपूर्ण आयोजन से क्षेत्र के युवाओं में सामाजिक सरोकार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश गया है। क्लब के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
