आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

स्वतंत्रता दिवस पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा, ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा नगर।

0

संत कबीर नगर- मगहर।

स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर बुधवार को नगर पंचायत मगहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और देश के वीर सपूत अमर रहें जैसे नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से गूंज उठा।

तिरंगा यात्रा में नगर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा में शामिल लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर चल रहे थे।देश के अमर शहीदों तथा स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया। कुलदीप मणि मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के त्याग एवं बलिदान के कारण ही आज देशवासी स्वतंत्र वातावरण में जीवन जी रहे हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए देश की एकता,अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।यात्रा के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज की आन-बान-शान बनाए रखने तथा देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया।गौरव निषाद ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके सम्मान की राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निर्धारित स्थान पर पहुंची।जहां वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। तिरंगा यात्रा में खलीलाबाद देहात मण्डल अध्यक्ष भगवान दास,पूर्व नगर अध्यक्ष संदीप वर्मा,गौरव निषाद,कुलदीप मणि मिश्रा,अत्रेश श्रीवास्तव,विजय गौड़,रामानंद गुप्ता, दीपक कन्नौजिया आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story