अगस्त क्रांति दिवस पर सेवाश्रम आइडियल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया कबीर स्मारक का भ्रमण, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में चमके छात्र।
संतकबीर नगर – मगहर।
अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई गोरखपुर डा कृष्णमोहन दूबे के नेतृत्व में बुधवार को चित्रकला,प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता,स्मारक भ्रमण का कराया गया। जिसमें सेवाश्रम आइडियल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सहभागिता की।
क्षेत्रीय पुरातत्त्व अधिकारी डा कृष्ण मोहन दूबे ने छात्र-छात्रों को अगस्त क्रान्ति तथा स्वतंत्रता आंदोलन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि देश को आजादी दिलाने के वीर सपूतों ने अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया।छात्रों को कबीर स्मारक के भ्रमण दौरान संत कबीर की शिक्षाओं तथा उनका मानव जीवन के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।राज्य संरक्षित स्मारक संत कबीर की समाधि एवं मजार परिसर सेवाश्रम आइडियल पब्लिक स्कूल के छात्रों भ्रमण किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा 5 के छात्र अमित कुमार,कक्षा 6 की अल्कमां द्वितीय व नूरफतमा को तृतीय स्थान तथा कक्षा 7 के छात्र रौनक चतुर्थ व कृतिका को पंचम स्थान प्राप्त हुआ। उन्होंने आगे बताया कि संत कबीर मानव मात्र के लिये जीवन तथा त्याग के महत्ता को बताने वाले सूफी संत महापुरुष थे। उनकी सर्वधर्म समभाव की शिक्षा विशेष रूप से प्रासंगिक तथा अनुकरणीय है।प्रदर्शनी भ्रमण कराते हुये क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी ने उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्त्व विभाग, लखनऊ द्वारा संरक्षित स्मारकों के विषय में छायाचित्रों के माध्यम से जानकारी दी।इस दौरान विद्यालय के आतिफ़ ओवैद, उमर शेख,शदरुद्दिन, एकबाल अहमद,नेहा सिंह,मो हनीफ,शिवांगी वर्मा,खुर्शीद आलम,कुलदीप सिंह, अर्पिता जायसवाल,विजय कुमार तिवारी,दुर्गेश कुमार सिंह,विजय रत्न शुक्ला,किशन लाल,प्रवीन कुमार सचिन,अतुल शुक्ला आदि पुरतत्वकर्मी उपस्थित रहे।
